Ranchi Gold Rate: हरियाली तीज पर महिलाओं को तोहफा, सस्ता हुआ सोना, फटाफट चेक करें रेट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शिखा श्रेया/रांची. सोने के भाव में लगातार गिरावट जारी है. आप हरियाली तीज और रक्षाबंधन के लिए अगर सोने के गहने खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये समय काफी अनुकूल है. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 55,800 रुपए और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के भाव 58,590 रुपए तय की गयी है. वहीं, चांदी प्रति किलो 76,200 रुपए के भाव से बेची जाएगी.

सर्राफा व्यापारी और इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने Local 18 को बताया कि सोने के भाव में गिरावट व चांदी के भाव में बढ़ोतरी देखी गयी हैं. प्रति किलो चांदी की दर में आज 200 रुपए की बढ़ोतरी देखी गयी है.आज चांदी प्रति किलो 76,200 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल (बुधवार) शाम तक चांदी 76,000 रुपए की दर से बिक्री की गई.

सोना के भाव गिरे
मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के भाव में करीब 100 रुपए की गिरावट देखी गयी है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 55,900 रुपए बिका. आज इसकी कीमत 55,800 रुपए तय की गई है. यानी दाम में 100 रुपए की गिरावट आईहै. वहीं, बुधवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 58,700 रुपए के भाव से खरीदा. आजइसकी कीमत 58,590 रुपए तय की गयी है यानी भाव में 110 रुपए की गिरावट देखी गयी है.

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल
सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें. हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें. यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत के एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होता है.जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोने खरीदें.

Tags: Gold Rate Today, Jharkhand news, Latest hindi news, Local18, Money18, Ranchi news, Silver Price Today

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School