Chandrayaan 3 LIVE Update: चांद की ओर लगातार बढ़ रहे चंद्रयान-3 के कदम, आज लैंडर होगा अलग, अब 163KM रह गई दूरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Chandrayaan 3 Landing LIVE Update: भारत के महत्वाकांक्षी मिशन मून के तहत चंद्रयान-3 पांचवी और अंतिम ऑर्बिट में प्रवेश कर गया है और अब लैंडर विक्रम के अलग होने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने जानकारी देते हुए बताया था कि लैंडर 17 अगस्त की सुबह अलग होगा. जिसके बाद प्रणोदन मॉड्यूल (Propulsion Module) और विक्रम लैंडर अलग होने के लिए तैयार हैं. यानी कि अब चांद पर भारत के चंद्रयान-3 की लैंडिंग बस कुछ ही दिन दूर है.

इसरो ने ट्वीट कर बताया था कि चंद्रमा की 153 किलोमीटरx163 किलोमीटर की कक्षा में चंद्रयान-3 स्थापित हो गया, जिसका पहले से अनुमान लगाया गया था. इसके साथ ही चंद्रमा की सीमा में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई. चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को लॉन्चिंग के बाद पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था. इसके बाद इसने 6, 9 और 14 अगस्त को चंद्रमा की अगली कक्षाओं में प्रवेश किया और चांद के नजदीक पहुंचता गया. अगर 23 अगस्त को लैंडर चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करता है तो ये भारत की बड़ी कामयाबी होगी.

अधिक पढ़ें …

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School