✍️ एक जमाना था जब आम लोग पुलिस और थाना का नाम सुनकर ही कन्नी काट लेते थे, “नुकसान भले हो जाए पर थाना नहीं जाएंगे” की सोच लोगों के दिलों दिमाग में घर कर गई थी क्योंकि मोबाइल चोरी होने जैसी घटना की रिपोर्ट दर्ज़ कराने जाने वाले प्रार्थी को भी आरोपी की तरह थाने में घंटों बैठा दिया जाता था !
पर ये सब बातें अब बीते कल की हो गईं हैं, क्योंकि जब से जशपुर जिले की कमान पुलिस कप्तान डी. रविशंकर जी ने थामीं है जिले का पुलिसिया मौसम खुशगवार हो गया है !

बहरहाल आज बात करते हैं नवीन तहसील मुख्यालय सन्ना के नवपदस्थ थाना प्रभारी एस.के.यादव जी के बारे में…विगत कई वर्षों से सरगुजा सम्भाग के बैकुंठपुर क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने वाले “एस के यादव” वर्तमान में जशपुर जिले के सन्ना थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ हैं !
अपने मिलनसार अंदाज और मृदुभाषी रव्वैयै से सन्ना क्षेत्र के रहवासियों के बीच अल्प समय में अपने लिए खास जगह बना चुके थाना प्रभारी ने बिते कल सन्ना थाना क्षेत्र में अपनी कार्यक्षमता और कार्यप्रणाली का भी लोहा मनवाया !
हुआ यूं कि 29/9/2023 के रात्रिकालीन करीब 10बजे सन्ना थाना क्षेत्र के दुरस्थ अंचल में बसे गांव खैरीकोना की प्रार्थीया के द्वारा सन्ना थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया की बेड़ेकोना तथा खेड़ार के 2 युवकों के द्वारा प्रार्थीया और उसके दो नाबालिग सहेलियां जो सड़क किनारे लगे पेड़ से अमरुद तोड़कर खा रहे थे, को जबरन अपने अपने मोटरसाइकिल वाहन में बैठाकर भांटापाठ गांव की ओर ले जाकर मक्का बाड़ी में प्रार्थीया के साथ जबरजस्ती करने का प्रयास किया गया, प्रार्थीया के द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणों के पहुंच जाने से युवक भाग खड़े हुए और ग्रामीणों के द्वारा प्रार्थीया के परिजनों को ख़बर दे, बुलवाकर तीनों बालिकाओं को उनके सुपुर्द किया गया !
थाने में रिपोर्ट दर्ज होते ही थाना प्रभारी एस के यादव के द्वारा मामले को अपने उच्चाधिकारियों के संज्ञान में डाला गया और सिरस्त उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में तथा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के सहयोग से उन्होंने रिपोर्ट होने के 12 घंटे पुर्ण होने से पुर्व ही दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया !

इस प्रकार के मामले में इतनी जल्दी गिरफ्तारी वो भी “सन्ना थाना” क्षेत्र में जहां आरोपियों के भागने छुपने के लिए जंगल झाड़ की भरमार है, जशपुर पुलिस की ससक्त कार्यप्रणाली और थाना प्रभारी के कर्त्तव्य के प्रति समर्पण के भाव को प्रदर्शित करता है !
बहरहाल सन्ना क्षेत्र के रहवासी अपने थाना प्रभारी की कार्यकुशलता की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और इन जैसे अधिकारी कर्मचारियों के सुरक्षा के बीच अपने तथा अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर पुर्ण रुपेण संतुष्ट नजर आ रहे हैं !








