वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार हेतु नामांकन 09 अक्टूबर तक आमंत्रित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार वर्ष 2023 हेतु नामांकन आमंत्रित किया गया है।
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार हेतु महिलाओं द्वारा विशेष कर वीरता, शौर्य साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रदान किया जाता है। जिसके तहत् दो लाख रूपये तथा प्रशस्ति पत्र सम्मान के रूप में दिया जाता है।

वर्ष 2023 के लिए पुरस्कार हेतु इच्छुक महिलाओं से निर्धारित प्रपत्र में प्रविष्टियॉ 09 अक्टूबर 2023 तक जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग संगम चौक तिवारी कॉलोनी जशपुर नगर को पंजीकृत डाक से भेज सकते है । नियत तिथि के बाद प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जायेगा । विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जशपुर कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School