कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद यूडी मिंज हनुमान टेकरी..चराईडांड़ शिवमन्दिर… पढ़ें पूरी ख़बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

✒️ कुनकुरी विधान सभा में दुबारा कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा के तत्काल बाद कांग्रेस प्रत्याशी यू डी मिंज ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया।

इस क्रम में वे आज उन्होंने कुनकुरी हनुमान टेकड़ी में पूजा अर्चना कर जनता का आशीर्वाद लेने क्षेत्र में निकले उन्होंने चरईडांड़ शिव मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की उसके बाद वहाँ उपस्थित जनता ने जोरदार स्वागत किया जिसके बाद शरू उनका सघन जनसंपर्क आरम्भ हुआ लोगों से मिलने के क्रम में पतराटोली दुलदुला पहुंचे जहाँ भव्य स्वागत किया गया

क्षेत्र से उन्होंने अपने जनसम्पर्क अभियान में जनता का आशीर्वाद लिया आज देर रात तक चराईडांड, पतराटोली, दुलदुला करते हुए उनका कार्यक्रम करड़ेगा,केरसई, सिंगीबहार,तपकरा, लवाकेरा /समडमा, अंकिरा, कोनपारा, गांझिया डीह,अंबाकछार,पंडरीपानी,
फरसाबहार में किसान युवाओं और महिलाओं सौजन्य भेंट मुलाकात की। जगह जगह क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालो में माता का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया पुरे कार्यक्रम में आज उन्हें अपार जनसमर्थ मिला !

विधानसभा क्षेत्र के गाँव में हजारों की संख्या में कांग्रेस प्रत्याशी यू. डी. को अपने बीच पाकर बेहद उत्साहित नजर आए। इस दौरान उन्होंने बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद पाने यू. डी. ने जब उनके पैर छुए तो माहौल भावुक हो गया। कुनकुरी के माटी पुत्र ने आम जनता की सेवा करने के लिए दिन रात मेहनत कर जनता की सेवा में समय दिया विधायक रहते क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी । क्षेत्र भ्रमण के दौरान बुनियादी समस्याओं को लेकर चर्चा कर उन्हे दूर करने का आश्वासन दिया।

जन संपर्क के दौरान जनता का हाल चाल जाना साथ ही उन्होंने सरकार बनने के पश्चात समस्याओं का निवारण कर आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराये जाने का आश्वासन दिया इस दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और यू. डी. मिंज का सभी जगह जोरदार स्वागत किया जिसका सिलसिला चलता रहा !

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School