विनय लहर की धारा ने ऐसी भीड़ जुटाई…जनता की दिवानगी देख विरोधियों ने नज़रें चुराई…पढ़ें पूरी ख़बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

✍️ 26 अक्टूबर 2023 का दिन जशपुर कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ..आप सोच रहे होंगे मैंने ऐसा क्यों लिखा…तो फिर आईए जानते हैं आखिर खाश बात क्या है 26/10/2023 के दिन !

26 अक्टूबर 2023 दिन गुरुवार को जशपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार यानी वर्तमान विधायक “विनय रामदेव भगत” ने विधानसभा निर्वाचन 2023 का नामांकन दाखिल कराया !

नामांकन भरना बड़ी बात नहीं, बड़ी बात तो आज जशपुर शहर ने देखा, जिसकी हर गली हर चौराहे में सिर्फ़ और सिर्फ़ विधायक विनय भगत को चाहने वाले नज़र आ रहे थे !



विधायक विनय भगत के निवास “प्रेम कुटीर” के सामने सुबह सवेरे से ही उनके समर्थकों का आना जाना प्रारंभ हो चुका था, नये पुराने सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता उत्साहित नज़र आ रहे थे !

धीरे-धीरे विनय के चाहने वालों का जमावड़ा लग रहा था, पर अचानक ही जैसे जशपुर शहर में एक सैलाब सा उमड़ा और हजारों की संख्या में लोग शहर के सड़कों में कांग्रेसी पताका हाथ में लेकर “विनय भैय्या जिन्दाबाद” का नारा लगाते नज़र आने लगे !


किसी एक व्यक्ति के प्रति जनता जनार्दन में ऐसी दिवानगी विरले ही देखने को मिलती है !


बहरहाल मुद्दे पर आते हैं, दोपहर 12 बजे के लगभग विधायक निवास से विनय भगत जी जिला कलेक्टर कार्यालय के लिए निकले जहां उन्हें विधानसभा चुनाव 2023 के लिए नामांकन दाखिल कराना था, विधायक के पिछे नाचते गाते थिरकते चला उनके समर्थकों का हुजूम, हजारों की तादाद में लोग रणजीता स्टेडियम में जमा हो गए और नांमाकन भरने की फर्मालिटीज पुरी होने के बाद भी शाम तक विनय भैय्या जिन्दाबाद जिन्दाबाद के नारों से जशपुर गुंजता रहा…… लोगों का रुझान और दिवानगी तो दिख रही है पर आगे आगे देखिए होता है क्या ????

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School