✒️ खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान खरीदी का कार्य 01 नवम्बर 2023 से प्रारंभ हो गया है। किसानो की सुविधा हेतु छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण द्वारा जशपुर जिले में 24 समिति के 46 धान उपार्जन केन्द्र संचालित है। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 05 नवीन धान उर्पाजन केन्द्र प्रारंभ किया गया है। इनमें धान उर्पाजन केन्द्र कस्तुरा, फरसाकानी, चेटबा, समडमा और गाला शामिल हैं।
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज की स्थिति में जशपुर जिले में कुल 4390.80 क्विंटल धान उपार्जित किया गया है।
Author: Hallabol Chhhattisgarh
Post Views: 555








