पंचायत सचिव की पहल..सन्ना के चौक चौराहों में लोगों को मिल रही कड़कड़ाती ठंड से राहत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

{जिला जशपुर}
✍️छत्तीसगढ़ प्रदेश के जशपुर जिले में छोटा काश्मीर के नाम से मशहूर नवीन तहसील मुख्यालय सन्ना पाठक्षेत्र में इन दिनों कढ़ाके की ठंड पड़ रही है !

सन्ना युं तो अपने नैसर्गिक सुन्दरता के चलते पुरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान रखता है, पर यहां की ठंड की बात ही कुछ और है, यहां के रहवासी बताते हैं जेठ के महीनों में भी यहां एक रजाई की ठंड पड़ती रहती है तो सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है सन्ना की वादियों में दिसम्बर के सर्दी का आलम क्या होगा !

बहरहाल इन दिनों सन्ना में वार्षिक मेला सजा हुआ है जिसके कारण अन्य प्रदेशों के लोगों की भी अच्छी खासी भीड़ पाठक्षेत्र में प्रवास कर रही है !
खैर पाठक्षेत्र में हो रही बर्फबारी (पाला) को देखते हुए ग्राम पंचायत सन्ना के सचिव राजेंद्र यादव ने सराहनीय पहल की है, बिना किसी प्रशासनिक आदेश के ही स्वविवेक से सन्ना के चौक चौराहों में “अलाव” की व्यवस्था करवाई है !
चौक चौराहों में अलाव की व्यवस्था होने से मेला करने आए अन्य प्रदेशों के लोगों तथा लोकल ग्रामीणों को ठंड से काफी राहत मिल रही है !

सुबह की कड़कड़ाती ठंड में यात्री वाहन विराम स्थल में व्यवस्थित अलाव के समक्ष लोगों का जमावड़ा लगा रहता है ! बाहरी तथा लोकल ग्रामीण पंचायत द्वारा की गई ठंड से राहत पाने की इस वैकल्पिक व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत सन्ना के सचिव राजेंद्र यादव तथा पंचायत पदाधिकारियों की तारीफ कर रहे हैं !

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School