ब्रेकिंग सन्ना… हाथियों का आतंक…सन्ना से लगे ग्राम कोपा में हाथी मचा रहे कोहराम.. अंधेरे के कारण सही संख्या का अंदाजा नहीं.. पढ़िए पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ब्रेकिंग न्यूज़….

जशपुर जिले के तहसील मुख्यालय सन्ना 3 किलोमीटर की दुरी पर स्थित ग्राम पंचायत कोपा के “बीचकोपा” मोहल्ले में जंगली हाथियों का दल आ घुसा है ! रात के अंधेरे के कारण ग्रामीण हाथियों की सही संख्या नहीं बता पा रहे हैं, ग्रामीणों के कथन अनुसार दल में हाथियों की संख्या 4 तक हो सकती है !
बताया जा रहा है दल में एक दंतैल हाथी भी है जो गांव के घरों में तोड़फोड़ करता फिर रहा है, शाम के लगभग 7:30 बजे बलराम नामक एक निवासी के घर दीवाल को तोड़ते हुए घर को काफी क्षति पहुंचा गया है !


ख़बर लिखे जाने तक ग्रामीण एकजुट होकर बम पटाकों के साथ हाथियों को खदेड़ने के प्रयास में जुटे हुए थे !

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School