जिला जशपुर ✊
✒️ 25 जनवरी 2024 को 14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मण्डल बगीचा मे आज नमो नव मतदाता सम्मलेन का आयोजन किया गया !
कार्यक्रम आयोजन संत गहिरा गुरु विद्यालय सामरबार में किया गया था, जिसमें विद्यालयीन तथा आम नव मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया !
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या जी के नेत्रित्व में सम्पूर्ण भारतवर्ष में प्रथम बार 5000 स्क्रीन पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी जी के लाइव वक्तव्य का सीधा प्रसारण किया गया ! लाइव विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री महोदय ने देश के नव मतदाताओं से सीधा संवाद किया !

“नमो नव मतदाता सम्मेलन” कार्यक्रम आज राष्ट्रीय स्तर पर चल रहा है जिसकी जिम्मेदारी भाजपा के युवा मोर्चा के मजबूत कांधों पर सौंपी गई है ! कार्यक्रम को भाजपा मंडल बगीचा में सुचारू रूप से संचालित करवाने में भाजयुमो मंडल बगीचा के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया !
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा बगीचा के मंडल अध्यक्ष रामसलोने मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी सिंह, श्रीमती रीना बरला, भगवानो यादव, जनपद सदस्य श्रीमती सुमित्रा पैंकरा, श्रीमती पार्वती यादव उपस्थित रहे !

इस सफल कार्यक्रम का दायित्व युवा मोर्चा बगीचा का था जिसमें जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मृणाल पाठक, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष रित्विक जैन, महामंत्री शुभम जिंदल, हेमंत भगत, मंडल उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, विवेक गुप्ता, राजेश भगत, खुशिन्द्र ग्वाला, जीतेन्द्र यादव समेत भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे !








