राजस्थान में सम्मानित किए गए “घर वापसी अभियान” के नायक कुमार प्रबल प्रताप सिंह जुदेव.. पढ़ें पूरी ख़बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

✍️ भारतवर्ष के मानचित्र पर छत्तीसगढ़ प्रदेश को मुंछो के ताव और अपने दमदार शख्सियत से प्रसिद्धि दिलाने वाले “युगपुरुष” हिन्दु कुल तीलक, जननायक श्रद्धेय स्व.श्री दिलीप सिंह जूदेव जी के द्वारा हिन्दुत्व के उत्थान के लिए किये गए कार्यों के चलते हिन्दुस्तान के कोने-कोने में उनके चाहने वाले, उनके मानने वाले लोगों की छाती उन्हें याद कर गर्व चौड़ी हो जाती है !
स्व.श्री के देवलोकगमन के पश्चात् भी उनके संकल्प, उनके द्वारा प्रारंभ किए गए कार्य अनवरत गतिशील हैं, और रहेंगे क्योंकि उनके द्वारा किए गए हिन्दुत्व की रक्षा का दृढ़ संकल्प तथा ‘घर वापसी अभियान” को निरंतर गति दे रहे हैं उनके सुपुत्र श्री प्रबल प्रताप सिंह जुदेव !
अपने नए पाठकों के ज्ञान चक्षुओं में वृद्धि करते हुए मैं श्री प्रबल प्रताप सिंह जुदेव जी का परिचय बताना चाहुंगा !
केवल छत्तीसगढ़ प्रदेश ही नहीं अपितु सम्पूर्ण भारतवर्ष में हिन्दुत्व के धर्मध्वजा वाहक, घर वापसी अभियान के नायक, जिनके एक गर्जन से सुप्त पड़े हजारों हिन्दुओं के छातियों में धर्म के रक्षार्थ अग्नि प्रज्वलित हो जाता है, जशपुरिया जवानों के सिने में दिल की तरह धड़कने वाले बब्बर शेर का नाम है “कुमार प्रबल प्रताप सिंह जुदेव” !

बहरहाल कुमार प्रबल प्रताप सिंह जुदेव विगत कुछ दिनों पहले अपने “घर वापसी अभियान” के संकल्प को गति प्रदान करने राजस्थान प्रदेश के प्रवास पर थे जहां भारत सरकार के केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री आदरणीय श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जी ने जोधपुर (राजस्थान) में उनके “घर वापसी अभियान” को आगे बढ़ाने के संकल्प के लिए श्रीफल साल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया !
इस अवसर पर कुमार प्रबल प्रताप सिंह जुदेव जी ने उन्हें धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा “मैं हृदय की गहराइयों से आदरणीय”गज्जू बाबा” का आभारी हूं और उन्हें आश्वासन देना चाहता हूं कि देश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के रक्षा हेतु और प्रबलता से कार्य करुंगा !

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School