✒️लोकसभा प्रत्यासी राधेश्याम राठिया बगीचा ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगडोल पहुंचे।यहां भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया, वहीं कार्यकर्ताओं से रूबरू हो श्री राठिया ने मोदी के रीति नीति पर कार्य करते हुवे भाजपा के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाएं । भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुवे भारी मतों से जीत दिलाने कमर कस चुनावी रण में उतर जाने का बात कहा ।
ज्ञात हो कि सोमवार की शाम रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के प्रत्यासी राधेश्याम राठिया बगीचा क्षेत्र के बगडोल पहुंचे, जहां बगीचा के तहसील चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर स्वागत किया गया ।
यहां कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुवे श्री राठिया ने भाजपा के केंद्र की मोदी और राज्य की विष्णु सरकार की सभी लाभकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का बात कहा, श्री राठिया ने आगे कहा कि मोदी की गारंटी देश के विकास और उत्थान के लिए है, मोदी की गारंटी के आधार पर आम जनता से वोट मांगा जाएगा, मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ते हुवे देश में भाजपा 400 से ज्यादा सीटें लाएगी वहीं छत्तीसगढ़ में भी सभी 11 सीटें भाजपा के खाते में आने वाली है ।
कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में भाजपा के जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश खरोश के साथ ऊर्जा भरते हुवे रिचार्ज किया।
श्री शर्मा ने केंद्र और राज्य शासन की सभी महत्वकांक्षी योजनाओं को घर घर पहुंचा वोट मांगने का अपील कार्यकर्ताओं से करने कहा, वहीं चुनाव के दौरान ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाने योजना बद्ध तरीके से कार्य करने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया ।
इस अवसर पर मुकेश शर्मा, राम सलोने मिश्रा, गेंद बिहारी सिंह, पवन सिंह, केशव यादव, ललित नागेश, भारत गुप्ता, प्रकाश यादव, तपेश्वर यादव, शिवशंकर गुप्ता, ऋतिक जैन, दिलीप सिंहा, विपिन सिंह जनपद सदस्य, महेंद्र सिंह, भगवान राम गुप्ता, मिथलेश यादव, संजय सिंह मद्रासी, सुरेंद्र गुप्ता, जीतू गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।








