जुटेंगे जिले भर के हजारों भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी…कब क्यों कहां ? जानने के लिए पढ़ें पूरी ख़बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

✍️ ढोल नगाड़ों की थाप, मृदंगों, तबलों की खनकती ध्वनि, रंग बिरंगे रंगों से सराबोर बच्चे बुजुर्ग जवान और जोगी जी सारारारा की गुंजन यानी सम्पूर्ण भारतवर्ष में हर्षोल्लास से मनाया जाने वाला पावन पर्व होली !

और अबके बरस जशपुर की होली में कई रंग बिखेरेंगी “खुड़ीया की बेटी जशपुरियों की सम्मान” तेज तर्रार विधायक श्रीमती रायमुनी भगत जी जिनके नेतृत्व में कल यानी 24 मार्च को जशपुर स्थिति टिकैतगंज के करमटोली (सरना निवास ) में होने जा रहा है “भव्य होली मिलन समारोह” ! और इस होली मिलन समारोह की ख़ास बात है कि इस आयोजन में छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया यानी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी शिरकत करेंगे !
कार्यक्रम के दरमियान जिले भर से जुटे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री महोदय सिधे वार्तालाप (संवाद) करेंगे और पावन पर्व होली की बधाई तथा शुभकामनाएं देंगे !
ज्ञातव्य हो इस होली मिलन समारोह आयोजन में भाजपा के जिला कार्यसमिति, मंडल कार्यसमिति, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर के समस्त कार्यकर्ता जिले भर से शिरकत करेंगे ! होली मिलन समारोह कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल पर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं !

संबंधित आयोजन के बारे में जानकारी साझा करते हुए जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 24/03/24 दिन रविवार को जशपुर की पावन धरा पर होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी निर्धारित समय दोपहर 2 बजे पुलिस ग्राउंड स्थित हैलीपेड पहुंचेंगे जहां से टिकैतगंज के करमटोली स्थित सरना निवास में आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे ! यहां भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देने के साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश के खुशहाली, शांति व विकास की कामना करेंगे !
उन्होंने आगे बताया कि भारतीय जनता पार्टी के जिले भर के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को समारोह में शामिल होने का आमंत्रण भेजा गया है, होली मिलन समारोह को लेकर कार्यकर्ता पदाधिकारियों में हर्षोल्लास व्याप्त है !

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School