माता खुड़िया रानी के दरबार में लग रहा है भक्तों का तांता..नौ दिनों के इस आयोजन की क्या है विशेषता… पढ़ें पुरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

✍️ हिन्दू नव वर्ष 2081 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के शुभ अवसर पर मां खुड़िया रानी के दरबार में नवरात्र पूजा हेतु भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई पश्चात पूजा पाठ प्रारंभ किया गया खुड़िया रानी सेवा समिति छिछली,र, व ग्रामीण तथा श्रद्धालुओं के सहयोग से 9 दिन तक लगातार भव्य रूप से पूजन हवन आरती रात्रि जागरण भजन कीर्तन का आयोजन किया जाना है जिसमें आसपास से भारी संख्या में श्रद्धालुओं को आने का अनुमान है


जशपुर जिले में मां खुड़िया रानी एक पुरातात्विक देवी मंदिर ग्राम पंचायत छिछली , र,स्थित बीहड़ जंगल कंदरा खोह के बीच डोडकी नदी में विराज मान ही जिसमें पूरे भारत के लोग अपने अपने मन्नत मांगने प्रतिदिन हजारों की संख्या में आते हैं और अपना मन्नत पूरी हेतु कामना करते हैं और पूरी भी होती है यहां सर्व प्रथम खुड़िया दीवान के द्वारा खोज कर पूजा किया जाता था तभी से बैगा के द्वारा बली पूजा किया जाता है तथा श्रद्धालू अपने अपने हिसाब से जो लोग सात्विक पूजा वाले हैं श्री फल चुनरी धूप दीप से पूजा कर अपना मन्नत पूरी करते है माता भाव के लालाइत्त होते हैं जो जिस भाव से पूजा करते हैं उसी भाव से फल की प्राप्ति होती है।

खुड़िया रानी सेवा समिति के अध्यक्ष चन्द्रदेव प्रकाश ग्वाला ने बताया कि समित व ग्रामीणों के अनुसार दोनो माह आश्विन शुक्ल पक्ष चैत्र शुक्ल पक्ष नवरात्र श्रावण माह महा शिवरात्री मकर संक्रांति व दीपावली में बली पूजा वर्जित है जिसकी सूचना जिला प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है श्री ग्वाला ने यह भी बताया कि विधानसभा चुनाव के पूर्व भारतीय जनता पार्टी के द्वारा परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ जशपुर जिले में खुड़िया रानी से ही किया गया था और जिले के प्रभारी श्री नारायण चंदेल जी श्री गणेश राम भगत जी राजारणविजय सिंह जूदेव जी श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी व जिले भर केभाजपा नेताओं के द्वारा पूजा पाठ कर खुड़िया रानी सेवा समिति के अध्यक्ष व बैगा के हाथ राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी को अभिमंत्रित नारियल को सौंपकर छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाने का कामना किया गया जिसका परिणाम स्वरूप सरगुजा संभाग के 14 का 14 सीट भारतीय जनता पार्टी के झोली में आ गया और प्रदेश पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार अस्तित्व में आया और जशपुर जिले से मुख्यमंत्री भी कुनकुरी विधायक श्री विष्णु देव साय जी को बनाया गया जो जशपुर जिले के लिए गौरव की बात है
है
समिति के द्वारा की गई मांग के अनुसार वर्तमान भाजपा सरकार जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत के सहयोग से तत्काल पर्यटन स्थल घोषित कर विभिन्न निर्माण कार्यों का स्वीकृति भी दिया है जिसमें आगे भी विकाश की अपार संभावनाएं हैं और पक्की सड़क व कई निर्माण कार्य शुरू भी हो गया है कलश शोभा यात्रा में विशेष रूप से आचार्य हृदया नंद मिश्र जी समिती से अशोक यादव ए अशोक कुमार यादव बी ग्राम पंचायत छिछली के सचिव ओंकारनाथ यादव सूर्यदेव,विनय कुमार यादव भोठर यादव मनोहर यादव महेंद्र, जगरनाथ, राजाराम रामजतन यादव जय राम, बंशीधर,विसुनदेव , बालरूप,रामनाथ, हुलास, सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष सम्मलित हुए !

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School