राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जशपुर जिला संयोजक बनाए गए सन्ना निवासी गुलाम अंसारी.. पढ़ें पुरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

✒️ सम्पूर्ण भारतवर्ष में सबसे बड़े संगठन आर एस एस से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अखिल भारतीय मार्गदर्शक श्री इंद्रेश कुमार (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य) की अनुमति से युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक जनाब खुर्शीद रजा साहब, प्रांत संयोजक मो. अफजल खान के सहमती से सरगुजा संभाग संयोजक मो. इरशाद अंसारी की अनुशंसा पर जिला संयोजक की नियुक्ति की गई !

Oplus_131072

जिसमें जशपुर जिले से पाठक्षेत्र के युवा समाजसेवी एवं सन्ना मुस्लिम समाज के सदर (अध्यक्ष) मो. साबीर अंसारी के छोटे भाई मो. गुलाम अंसारी को जशपुर जिला संयोजक के पद से नवाजकर उनके मजबूत कांधों पर जशपुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है ।
Oplus_131072

जशपुर जिले का पदभार ग्रहण करते हुए गुलाम अंसारी ने मिडिया वर्करों से चर्चा करते हुए बताया कि प्रदेश व केंद्र में चल रही डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में मुसलमानों को अधिकार व सम्मान मिल रहा है, साथ ही भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश में निवासरत सभी धर्म समुदाय के लोगों को बराबर मिल रहा है किसी भी प्रकार की उपेक्षा या पक्षपात की शिकायत नहीं है
Oplus_131072

चर्चा के दौरान गुलाम अंसारी ने आगे बताया कि उनके द्वारा जिले भर में मुस्लिम युवाओं को संगठित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है बहुत जल्द संगठन के उच्चाधिकारियों के समक्ष सबके नाम और कार्यों की प्रस्तुति देकर संगठन के आलाकमान पदाधिकारियों के दिशा-निर्देश पर जिले भर में युद्धस्तर पर संगठन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा !
Oplus_131072

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School