भाजपा को विजयश्री दिलाने दुर्गम इलाकों दुरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक कैसे पहुंच रहे हैं हिन्दुत्व के धर्मध्वजा वाहक… पढ़ें पुरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

✒️ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री. हिन्दुत्व रक्षक योद्धा. घर वापसी अभियान के नायक कुमार प्रबल प्रताप सिंह जुदेव इन दिनों रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के दुर्गम इलाकों में चप्पे-चप्पे पर नज़र आ रहे हैं !

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जशपुर जिले के दुरस्थ वनांचल गांव मकरीबंधा पहुंचे धर्मध्वजा वाहक कुमार का स्वागत वहां के ग्रामीणों ने पुरातन पारंपरिक रिति रिवाजों का निर्वहन करते हुए किया और देश प्रदेश के वर्तमान हालातों पर चर्चा करते हुए अपने नायक को ग्रामीण इलाकों में होने वाले कई प्रकार की समस्याओं से अवगत कराया !

Oplus_131072

कुमार प्रबल प्रताप सिंह जुदेव ने ग्रामीणों से सभी समस्याओं के निवारणार्थ भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार राधेश्याम राठिया को भारी बहुमत से जिताने की अपील करते हुए कहा कि हम सबने मिलकर अपने प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई है और भाजपा आलाकमान ने जशपुर रियासत को सम्मान देते हुए जशपुरिया माटी के लाल को प्रदेश का मुखिया बनाया जो जिले के लिए गौरव की बात है !
Oplus_131072

उन्होंने आगे कहा कि अब हम सबको मिलकर केन्द्र में भी पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकारी बनानी है ताकि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के हाथों में हिन्दुस्तान की बागडोर बनी रहे और हमारे छत्तीसगढ़ राज्य में डबल इंजन की सरकार विकास की गाथाएं गढ़ती रहे !
विगत दिनों प्रदेश के मुखिया माननीय विष्णु देव साय जी के साथ हेलीकॉप्टर से छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले पाठक्षेत्र के चुन्दापाठ पहुंचे जहां अपने रियाया को उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान करके पुनः मोदीजी को विजयश्री दिलाने की अपील की !
Oplus_131072

ज्ञातव्य हो कि भाजपा प्रदेश मंत्री कुमार प्रबल प्रताप सिंह जुदेव जी के कार्यप्रणाली और मिलनसार रव्वैये ने क्षेत्र के कई कट्टर कांग्रेसी नेताओं के विचारधाराओं को बदल दिया और उन्हें भाजपा में प्रवेश कराया, उदाहरणार्थ निचघाट के जोकारी निवासी इसाई समुदाय से संबंधित कट्टर कांग्रेसी नेता सिरजुष तिर्की ने स्वैच्छिक इच्छा जाहिर की कि उन्हें भाजपा में शामिल होकर अपने लोगों की सेवा करनी है, तब हिन्दू कुल तिलक कुमार प्रबल प्रताप सिंह जुदेव ने स्वयं उन्हें फुलों का हार और भाजपा का गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश काराया !
Oplus_131072

बहरहाल हिन्दुत्व के ध्वजवाहक कुमार प्रबल प्रताप सिंह जुदेव जी की मेहनत नजर आ रही है क्योंकि कट्टर कांग्रेसी कहे जाने वाले समुदाय विशेष के कई दिग्गज बुद्धिजीवी “कुमार” की पहल पर धड़ल्ले से भाजपा प्रवेश कर रहे हैं और भाजपा को विजयश्री दिलाने के लिए चुनावी मैदान में उतर चुके हैं !

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School