धर्मनगरी बगीचा में “श्रीमद् शिवमहापुराण कथा” बुलाने वाले बाबा,,आने वाले भी बाबा…. पढ़िए पूरी ख़बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

✍️छत्तीसगढ़ प्रदेश के नामचीन हस्तियों की नगरी जिला जशपुर के पावन धरा में हरियालियों के बीच डोंढ़की नदी की तीर पर बसा विकासखण्ड मुख्यालय नगर पंचायत बगीचा !
नगर पंचायत बगीचा जिसकी पश्चिम दिशा में अहिन्दमाड़ा स्थिति है, भगवान श्री राम माता जानकी, पवनपुत्र हनुमान साथ ही देवाधिदेव महादेव जहां विराजमान हैं !
नगर पंचायत बगीचा जिसकी पुर्व दिशा में राजपुरी जलप्रपात स्थित है जहां स्वयं भगवान शिव विद्यमान हैं, नगर के बीचोंबीच जगत जननी माता दुर्गा का प्रांगण जहां कुछ समय व्यतीत करो तो अंत:मन की सारी व्यथाएं दुर हो जाती हैं और मन प्रफुल्लित हो जाता है ! माता के प्रांगण से लगा हुआ कुछ ही कदमों की दुरी पर स्थित है “जैन मंदिर” जहां भगवान श्री महावीर विराजमान हैं जहां स्वमेव मन श्रध्दा से भर उठता है और आप शिश झुका कर भगवान महावीर को प्रणाम कर जैसे ही आगे बढ़ते हैं आपके कदम खुद ब खुद “औघड़ बाबा का तकिया” में प्रवेश करने को लालायित हो उठते हैं !
जिस नगर के चारों दिशाओं में ईश्वर का वास हो उसे धर्मनगरी के नाम से अलंकृत करने में मुझे किसी भी प्रकार का कोई संकोच नहीं है !
जी,, इसी धर्मनगरी बगीचा के श्रद्धालुओं द्वारा “श्रीमद् शिवमहापुराण कथा” का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें विश्वप्रसिद्ध “कथावाचक आचार्य डॉ श्री अमर बाजपेयी जी” प्रयागराज वाले का आना सुनिश्चित हुआ है !

Oplus_131072

श्रद्धालुओं एवं पाठकों की सुविधा के लिए कार्यक्रम की रुपरेखा इंगित कर रहा हूं जो निम्नानुसार हैं क्रमशः दिनांक 19/05/2024 प्रातः 07 बजे से कलश यात्रा पश्चात पीठ पुजन, दिनांक 20/05/2024 श्री शिवमहापुराण कथा महात्म्य, दिनांक 21/05/2024 आदि शिवलिंग प्राकट्य, दिनांक 22/05/2024 देवर्षि नारद मोह, धनपति कुबेर का पुर्व चरित्र, दिनांक 23/05/2024 संध्या देवी की कथा, सती चरित्र, दिनांक 24/05/2024 पार्वती जन्म महोत्सव, शिव पार्वती विवाहोत्सव, दिनांक 25/05/2024 कार्तिकेय व श्री गणेश का जन्म महोत्सव, दिनांक 26/05/2024 त्रिपुरासुर वध, जालन्ध वध, उमा संहिता, वायवीय संहिता, कथा विश्राम, दिनांक 27/05/2024 हवन (पुर्णाहुति) व महाप्रसाद वितरण (विशाल भण्डारा) !
Oplus_131072

कथा वाचन समय प्रतिदिन संध्या 05 बजे से प्रारंभ एवं कथा स्थल पुराने स्टेट बैंक के बगल में रौनी रोड नगर पंचायत बगीचा सुनिश्चित किया गया है !
Oplus_131072

धर्मनगरी बगीचा के समस्त शिवभक्तों के द्वारा “हल्लाबोल छत्तीसगढ़ वेब पोर्टल” के माध्यम से छत्तीसगढ़ प्रदेश में निवासरत शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में “श्रीमद् शिवमहापुराण कथा” में सम्मिलित होकर पुण्य के भागीदार बनने की अपील (विनती) की गई है !

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School