सड़क चौड़ीकरण को लेकर ग्रामीणों का हल्लाबोल…. पढ़िए पूरी ख़बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

✍️जशपुर जिले के विकासखण्ड मुख्यालय बगीचा में नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाले तीन वार्डों के सैकड़ों ग्रामीण आज सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर बगीचा सन्ना मुख्य मार्ग पर जमा हो गए थे !

Oplus_131072

जहां ग्रामीणों की मांग पर प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों के उपस्थिति में मुख्य मार्ग से डुमरटोली, भट्टीकोना एवं डम्भाटोली जाने वाले मार्ग पर बड़ी वाहनों जैसे फायर ब्रिगेड वाहन एंबुलेंस वाहन आदि को पार कराने का प्रयास किया गया किन्तु मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण वाहनों को पार कर पाना लगभग असम्भव हो गया !
Oplus_131072

ग्रामीणों के अनुसार लगभग 20 मीटर लंबी तथा 1 मीटर चौड़ी मार्ग की आवश्यकता है जिसकी मांग वह शासन प्रशासन के समक्ष वर्षों से कर रहे हैं किन्तु आज पर्यंत तक उनके मांग पर प्रशासन के द्वारा किसी प्रकार कि पहल नहीं की गई है !
Oplus_131072

वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में आने वाले तीन चार वार्डों के रहवासियों की सुविधा को देखते हुए ग्रामीणों की मांग पर सरकार ने डोंढ़की नदी में लगभग साढ़े तीन करोड़ रूपए की लागत से सेतु (पुलिया) निर्माण कराया है किन्तु इस 20 मीटर मार्ग की चौड़ाई नहीं बढ़ाने के कारण पुल निर्माण का भी कोई औचित्य नहीं नज़र आता है
Oplus_131072

ग्रामीणों से मिलकर बगीचा तहसील की तहसीलदार महोदया तथा नगर पंचायत सीएमओ महोदय एवं विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त कराया की उनकी मांगों को जिले के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लेकर ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उचित कार्यवाही कराई जाएगी !
Oplus_131072

Oplus_131072

Oplus_131072

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School