✒️सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश को पता है कि जशपुर जिलेवासी खेल के क्षेत्र में विशेष रूचि लेते हैं।
यहां से कई राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकले हैं। जिन्होंने अपने बेहतरीन खेल से जिले का नाम रोशन किया है। इन्हीं बातों के मद्देनजर मुुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय यहां के खेल प्रतिभाओं को सभी सुविधाएं मिले इसके लिए विशेष रूप से सक्रिय है।
मुख्यमंत्री की पहल पर ही राज्य शासन ने बगीचा में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण के लिए 2 करोड़ 83 लाख रूपए की राशि स्वीकृति की गई है।
इससे बगीचा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को उभारने का एक नया मौका मिलेगा।
Author: Hallabol Chhhattisgarh
Post Views: 157








