संवाददाता – रामजीवन यादव (बलरामपुर)
✒️ छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ के आकांक्षी ब्लॉक में ‘तिथि भोज’ का आयोजन किया गया। यह आयोजन आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत, नीति आयोग के सीईओ के विशेष पहल के रूप में किया गया। तिथि भोज का आयोजन अमेरा ग्राम पंचायत के पीवीटीजी छात्रावास में किया गया, जिसमें प्राथमिक विद्यालय के 55 छात्र उपस्थित थे। इस भोज समारोह में सामरी विधायक प्रतिनिधि मुकेश कश्यप जनपद पंचायत के सीईओ संजय दुबे, खंड शिक्षा अधिकारी जय गोविंद तिवारी और एबीएफ शफक़ जौहर उपस्थित थे।

तिथि भोज का उद्देश्य है कि स्कूलों में मिड-डे मील के अलावा विशेष रूप से तैयार पौष्टिक भोजन प्रदान किया जाए, जिसे स्थानीय दानदाताओं के माध्यम से जुटाया जाता है। यह पहल बच्चों के पोषण स्तर को बढ़ाने और उनकी समग्र भलाई को सुनिश्चित करने के लिए की गई है।








