✍️ इन दिनों प्रदेश भर में तीज़ त्योहारों को लेकर आम जनमानस में एक अलग ही उल्लास और उमंगें उठने लगी है, क्योंकि पवित्र सावन मास के समापन रक्षाबंधन के त्योहार के साथ ही पुरे भारतवर्ष में तीज़ त्योहारों की शुरुआत होती है और उसके बाद लगातार पुरे देश भर में त्योहारों को लेकर सर्वधर्मम माहौल बन जाता है !

इसी तारतम्य में आगामी गणेशोत्सव में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के मद्देनजर जशपुर जिले के विकासखण्ड बगीचा में पदस्थ एस डी ओ पी सुश्री निमिषा पाण्डेय जी व बगीचा अतिरिक्त तहसीलदार महोदय की अगुवाई में एवं थाना प्रभारी आर एस पैंकरा जी, ए एस आई भुनेश्वर भगत जी, आरक्षक मुकेश पाण्डेय तथा थाना स्टॉफ की उपस्थिति में शांति समिति का बैठक आयोजित की गई थी, आयोजन स्थल पुलिस थाना बगीचा का प्रांगण चयनित किया गया था !
बैठक में नगर पंचायत बगीचा के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति थी ! बैठक में मुख्य रूप से गणेशोत्सव में सम्मिलित कार्यक्रमों की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को लेकर गणमान्य नागरिकों एवं पुलिस अधिकारियों के बीच चर्चा की गई !

बैठक समापन पर एस डी ओ पी सुश्री निमिषा पाण्डेय जी के द्वारा उपस्थित समस्त नगरवासियों से गणेशोत्सव शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई !

बैठक में बगीचा नगर पंचायत क्षेत्र में निवासरत समाज के अग्रणी शंकर गुप्ता जी, प्रकाश जैन जी, बजरंग अग्रवाल जी, वरुण जैन जी, गौतम शर्मा जी, मनीष शर्मा जी, महेन्द्र सिंह जी, जीतु गुप्ता जी, संतोष गुप्ता जी, हरिनारायण शर्मा जी, मुन्ना गुप्ता जी, पत्रकार रंजय सिन्हा जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे !









