मदिरा के शौकीन हो जाओ सावधान…देशी शराब की बोतलों से निकल रहा केंचुआ..पढ़ें पूरी ख़बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]


✒️ बड़ी खबर – शराब के शौकीन महानुभावों को अब सतर्क रहने की अति आवश्यकता है क्योंकि अंधेरे में देशी मदिरा का पान करना कहीं आत्महत्या ना बन जाए क्योंकि रायगढ़ जिले के पुसौर में देशी शराब की शीशी में केचुआ केंचुआ पाया गया है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के पुसौर स्थित शासकीय मदिरालय से क्रय कर पिने की तैयारी में बैठा ग्राहक तब भयभीत हो उठा जब उसके शराब की शीशी में केंचुआ नज़र आया ! ग्राहक ने जब इस बात की शिकायत ठेका संचालक से करी तो आनन-फानन में उसके द्वारा ग्राहक को मदिरा की दुसरी शीशी दे दी गई और मामले को दबाने का मौन प्रयास किया गया !
ज्ञातव्य हो कि इस तरह का मामला विगत दिनों पहले रायगढ़ के देशी शराब दुकान में भी सामने आ चुका है जिसे मदिरा प्रेमीयों के द्वारा रायगढ़ आबकारी विभाग के संज्ञान में डाला गया था किन्तु आबकारी विभाग के द्वारा उक्त ठेका संचालक पर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके कारण ठेका संचालकों का मनोबल बढ़ा हुआ है और उनके द्वारा धड़ल्ले से किड़े मकौड़े (छिपकली, किड़े, केंचुआ) युक्त देशी मदिरा की बिक्री की जा रही है !
आबकारी विभाग के द्वारा इस प्रकार की जहरीली मदिरा विक्रय करने वाले ठेका संचालकों पर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई ना करना मदिरा प्रेमीयों को नागवार गुजर रहा है क्योंकि उनके अनुसार इस प्रकार के मदिरा का सेवन करने से उनके प्राणों में संकट आ सकता है !

खाश बात तो यह है कि जब संवाददाता के द्वारा आबकारी विभाग में दुरभाष माध्यम से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया किन्तु विभागीय कर्मचारियों ने दुरभाष माध्यम से बात करना भी मुनासिब नहीं समझा !
अब इस ख़बर के प्रकाशित होने के पश्चात विभाग दोषियों पर क्या कार्यवाही करती है यह देखने को क्षेत्र के मदिरा प्रेमी व्याकुल हैं !

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School