नौनिहालों से किया जा रहा है दुर्व्यवहार…भोजन में परोसा जा रहा सड़े अण्डो की सब्जी.. दोषी कौन ? पढ़ें पूरी ख़बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

छत्तीसगढ़ प्रदेश की कमान जब से जिले के कद्दावर आदिवासी नेता श्री विष्णु देव साय जी ने सम्हाला है, तब से जशपुर जिले में बहुत सी तब्दीली आई है !
जैसे जिले के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार कार्य प्रारंभ हो चुका है, पुलिस विभाग की सेवाएं प्रदेश भर में प्रसिद्धि पा रहीं हैं

Oplus_0

मुख्यमंत्री महोदय के प्रयास से एवं जिले के मुख्य उच्चाधिकारियों के लगन और मेहनत का नतीज़ा जिले में नज़र आ रहा है !
किन्तु उच्चाधिकारियों के लाख प्रयास के बावजूद कुछ कर्मचारी ऐसे होते हैं जिनको सिर्फ अपनी मर्ज़ी की करनी होती है !
ऐसे ही कर्मचारियों के मनमानी का एक मामला आया है जिले के विकासखण्ड बगीचा अन्तर्गत ग्राम पंचायत रोकड़ा स्थित “शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम” से, जहां के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के द्वारा आश्रम में कोरवा बच्चों के साथ अधिक्षक के द्वारा किए जाने वाले दुर्व्यवहार के बारे में बताया गया !
Oplus_0

प्राप्त जानकारी के अनुसार अजजा बालक आश्रम रोकड़ा में विभाग के द्वारा बगीचा निवासी पुरेन्द्र यादव जी को आश्रम अधिक्षक न्युक्त किया गया है जिनके निवास गृह से आश्रम की दुरी महज़ 10 किलोमीटर के करीब होगी परन्तु शिकायतकर्ताओं के अनुसार आश्रम अधिक्षक महोदय अपने कार्यस्थल पर विरले ही पाए जाते हैं !
आश्रम की जिम्मेदारी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के भरोसे टिकी हुई है ! जहां के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी अपने हिसाब से नियम बनाकर कार्य करते हैं !
अभिभावकों की शिकायत पर पंचायत पदाधिकारियों ने जब बालक आश्रम का औचक निरीक्षण किया तो उन्हें व्यवस्था में भारी अनियमितता दिखाई दी जिसका उन्होंने ग्रामीणों के समक्ष पंचनामा भरकर संबंधित विभाग के अधिकारी को सुचित कर दिया और अब कार्यवाही के इंतजार में हैं !
Oplus_0

संवाददाता को ग्राम पंचायत के जागरूक ग्रामीणों ने बताया कि अधिक्षक महोदय के द्वारा आश्रम में रहकर विद्यार्जन करने वाले बालकों जो ख़ासकर राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कोरवा बिरहोर समाज से आते हैं उनसे अति दुर्व्यवहार किया जाता है ! उनके ख़ाने पिने की व्यवस्था अति निंदनीय है, ज्ञातव्य हो विगत रविवार को रसोइया के द्वारा बच्चों को सड़े हुए अण्डो की सब्जी बनाकर खिलाई गई जिस बात को स्वयं सब्जी बनाने वाले ने बताया है जिसके साक्ष्य हमारे पास मौजूद हैं !
बहरहाल मुख्यमंत्री महोदय के प्रयास से जिले में काफी बदलाव हो रहे हैं, धिरे धिरे सभी विभागों में लापरवाह अधिकारियों कर्मचारियों की छंटाई चल रही है अब देखना यह होगा कि इन अधिक्षक महोदय जैसे कर्तव्यहीन कर्मचारियों पर कार्रवाई कब होगी !

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School