जिला प्रशासन और अर्पण संस्था के माध्यम से बाल लैंगिक शोषण की रोकथाम के लिए प्रशिक्षण आयोजित…पढ़ें पूरी ख़बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

✒️जशपुर जिला, और मुंबई स्थित अर्पण संस्था ने बाल लैंगिक शोषण को रोकने के लिए कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल जिला शिक्षा अधिकारी की सहायता से अर्पण संस्था प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में व्यक्तिगत सुरक्षा शिक्षा कार्यक्रम शुरू करने के लिए शिक्षकों की क्षमता निर्माण‘ प्रशिक्षण 18 सितम्बर 2024 आयोजित किया गया है । प्रशिक्षण विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनोरा श्री संजय कुमार पटेल, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री तरुण कुमार पटेल की गरिमामय उपस्थिति में प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया । प्रशिक्षण के साथ, शिक्षक माता-पिता तथा वयस्क भागीदारों के लिए इस विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित करेंगे तथा बच्चों को उनकी आयु अनुसार जानकारी देने में सक्षम होंगे, बच्चों को इस अभियान से एक सुरक्षित माहौल तैयार करने में मदद मिलेगी ।
अर्पण‘ एक पुरस्कार विजेता गैर-सरकारी संस्था (एनजीओ) है, यह मुबई सहित विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त है, यह संस्था भारत की बाल लैंगिक शोषण से मुक्त करने की दिशा में काम कर रही है । ‘अर्पण‘ भारत की सबसे बडी गैर-सरकारी संस्था है, जो बच्चों सहित वयस्कों के लिए बाल लैंगिक शोषण पर रोकथाम एवं प्रशिक्षण सेवाएं उपलब्ध कराती है । सन 2007 से ‘अर्पण‘ के कार्यों का प्रभाव 20 लाख बच्चों और वयस्कों पर हुआ है । अभियान के इस चरण में जशपुर जिले के बगीचा जशपुर, मनोरा और कुनकुरी के शिक्षकों के लिए आयोजित किया गया है । प्रशिक्षण बुधवार 18 सितम्बर से 24 सितम्बर 24 तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया है !

प्रशिक्षण के विषय

बाल लैंगिक शोषण का परिचयः
सत्र में बच्चों और बच्चों के अधिकार, बाल शोषण और बाल लैंगिक शोषण के प्रकार, इनके आँकड़े, बाल लैंगिक शोषण के अल्पकालीन और दीर्घकालीन प्रभाव, पॉक्सो अधिनियम और इसके प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी ।

मीडिया के लिए

लैंगिक शोषण को रोकने के लिए रोकथाम कार्यक्रम व्यक्तिगत सुरक्षा शिक्षा 6 से 16 साल के बच्चों के लिए कहानी पर आधारित व्यक्तिगत सुरक्षा शिक्षा कार्यक्रम, ऑनलाइन ई-लर्निंग कोर्स का परिचय, रोकथाम के पाठों और जीवन कौशल पर आधारित जानकारी देकर बच्चों को सशक्त बनाने के तरीके पर एक प्रस्तुति दी जाएगी ।

बच्चे के खुलासे के मामले को कैसे संभालें?

खुलासे के प्रकार और बाल लैंगिक शोषण के मामले को संभालते समय शिक्षकों की किन कौशलों का इस्तेमाल करना चाहिए, इस पर नवीनतम जानकारी की प्रस्तुति दी जाएगी ।

प्रशिक्षण की सफलता हेतु नव उल्लास साक्षरता के प्रभारी श्री विपिन विकास खरे, संकुल समनपक श्री प्रेम लाल बर्मन एवं लेखपाल समय शिक्षा श्री नरेन्द्र बघेल श्री जगेश्वर भगत जी प्रशिक्षण में सहयोग प्रदान कर रहे हैं ।
इस प्रशिक्षण की संचालित करने में अर्पण संस्था के अनुभवी प्रशिक्षक, आशा खडकर, दिनेश रेग्मी, नंदिनी मजुमदार, अनुष्का कुंडू, नुपुर लांडगे, सयाली जाधव, मिलिंद मुरुडकर, शंकर गवस, प्रशांत गीते और निलय अमृतवे मार्गदर्शन देंगे ।
इस प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने में एस. सी. ई. आर. टी. छ. ग. रायपुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School