✍️जशपुर जिले के विकासखण्ड मुख्यालय बगीचा अंतर्गत नवीन तहसील सन्ना जो वर्षों तक ग्राम पंचायत सन्ना के कार्यशाला भवन में संचालित किया जाता रहा, जहां लगभग सभी प्रकार की सुविधाओं का अभाव बना रहता था ! बरसात के दिनों में लोग छतरी तानकर तहसील कार्यालय के सामने घंटों अपनी पारी का इंतजार किया करते थे, किन्तु अब तहसील मुख्यालय सन्ना क्षेत्र वासियों के धैर्य को पुरस्कार स्वरूप विष्णु देव साय जी की सरकार ने नवीन तहसील भवन निर्माण कराकर सुपुर्द कर दिया है !


ज्ञातव्य हो आज प्रातः काल 10 बजे के करीब जशपुर विधानसभा की यशस्वी विधायक महोदया श्रीमती रायमुनी भगत जी ने विधिवत पुजन अर्चन के पश्चात फीता काटकर नवीन तहसील भवन का उद्घाटन किया !


उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए श्रीमती भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में विष्णु सुशासन काल प्रारंभ हो चुका है, और सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों की बाढ़ सी आ गई है, डबल इंजन की सरकार लगातार विकास कार्यों में गति लाने संबंधी हर संभव प्रयास कर रही है ! इसी का परिणाम है कि तहसील भवन निर्माण पुर्ण कराकर आज विधिवत उद्घाटन किया गया है , जिसका लाभ क्षेत्रवासियों को निश्चित ही मिलेगा ! विधायक महोदया ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री महोदय के मंशानुरूप जल्द ही पाठक्षेत्र की जनता को राजस्व संबंधित मामलों में पुर्ण रुपेण सर्व सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि पाठक्षेत्र की जनता को अन्यत्र जाने ज़रुरत ही ना रहे !


जशपुर विधायक महोदया ने उपस्थित जनसमूह को आश्वस्त कराया कि विष्णु देव साय जी की सरकार “सबका साथ सबका विकास” की तर्ज पर काम कर रही है और आने वाले समय में सन्ना पाठक्षेत्र में और भी कई विकास कार्यों को अमली जामा पहनाया जाएगा !

नवीन तहसील भवन उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से एसडीएम बगीचा श्री यादव जी, तहसीलदार सन्ना श्रीमती रितुराज सिंह जी एवं तहसील मुख्यालय सन्ना में कार्यरत समस्त कर्मचारी पदाधिकारी उपस्थित रहे साथ ही कार्यक्रम स्थल पर बगीचा के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रामाधार गुप्ता जी, अधिवक्ता श्री शैलेश पाठक जी बगीचा, अधिवक्ता प्रमिता भगत जी सन्ना, अधिवक्ता श्री रमेश प्रधान जी सन्ना, स्टांप व्हेन्डयर ओमप्रकाश यादव जी चरभैया (सन्ना), वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी श्री शंकर गुप्ता जी बगीचा, श्री रामस्वरूप यादव जी सन्ना, श्री शिवशंकर गुप्ता जी सन्ना, भाजपा नेत्री श्रीमती काजल रॉय जी सन्ना साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की गरिमामई उपस्थिति रही !











