✒️नवरात्र के पावन अवसर पर चित्रांश समाज के तत्वाधान में सारूडीह स्थित श्री चित्रगुप्त दुर्गा जी मंदिर में कलश स्थापना सहित पूजन कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया है !
जशपुर जिले में निवासरत चित्रांश समाज के अनुयायियों द्वारा उत्साहपूर्वक अपने आराध्य देवी माता दुर्गा जी का विशेष पूजन धूमधाम से किया जा रहा है !
ज्ञातव्य हो कि चित्रांश समाज के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा जी के कथन अनुसार नवरात्र के पावन अवसर पर श्री चित्रगुप्त दुर्गा जी मंदिर सारूडीह जशपुर में दिनांक 03/10/24 को कलश स्थापना कर नवरात्र पूजा का भव्य आयोजन किया गया है, समाज के लोगो द्वारा अपने आराध्य देवी मां दुर्गा जी का विशेष पूजन अर्चन भव्यता पुर्वक धुमधाम से किया जा रहा, जिसमें प्रतिदिन भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सांयकाल 5 बजे से 6 बजे तक हो रहा है !
पश्चात संध्या आरती प्रतिदिन संध्या कालीन 6.30 बजे तक किया जाता है, साथ ही दिनांक 9/10/024 एवं 10/10/024 दो दिवसीय सांयकालीन 5 से 6 बजे तक गरबा नृत्य का आयोजन किया जा रहा है !
अष्टमी दिनांक 10/10/024 विशेष पूजन माता का श्रृंगार एवं आरती प्रातः 8 बजे से की जायेगी ! नवमी दिनांक 11/10/024 को पूर्णाहुति, हवन एवं कन्याभोज समय प्रातः 9 बजे से किया जाना है!
दशमी को माता की विदाई एवं सिंदूर खेला समय प्रातः 9 बजे आयोजित की जायेगी !
कार्यक्रम आयोजन को लेकर चित्रांश समाज के अनुयायियों में भारी उत्साह नजर रहा है !








