सन्ना-राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता दौड़ का आयोजन..सैकड़ों बच्चों ने लिया….पढ़ें पूरी ख़बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रविवार को केंद्रीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति(NEST ) के तत्वाधान में विद्यालय परिसर एवं निकटवर्ती क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया तथा एकता दौड़ भी आयोजित की गयी, दौड़ स्कूल से 3 किलोमीटर की दूरी से शुरू हुई, जिसे स्थानीय सरपंच श्रीमती रेशमा मिंज एवं उप सरपंच ब्रजेश कुमार गुप्ता द्वारा (UNITY RUN) की झंडी दिखाकर एकता दौड़ प्रारम्भ किया गया !

Oplus_131072

Oplus_131072

जिसमें एकलव्य विद्यालय की लगभग 400 छात्राएं एवं कर्मचारीगण ने एकता दौड़ में भाग लिया और सरदार पटेल द्वारा समर्पित आदर्शो के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता प्रदर्शित की l एकता दौड़ स्कूल परिसर में आकर समाप्त हुई, तत्पश्चात कर्मचारीगण, छात्राओं, सरपंच, एवं उप सरपंच ने एकता शपथ लिया l छात्राओं ने नारा लेखन और पोस्टर बनाने की गतिविधियों में भाग लिया, जिसमें छात्राओं को कला एवं रचनात्मकता के माध्यम से अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिला केंद्रीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना के सभी शिक्षक गण, छात्राएं, कार्यालय सहायक, चतुर्थ वर्ग कर्मचारी, सरपंच, उप सरपंच, सन्ना पुलिस के कर्मचारियों का एकता दौड़ में सराहनीय योगदान रहा l
Oplus_131072

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School