जनपद पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र का निर्धारण उपरांत अधिसूचना का प्रारंभिक प्रकाशन जारी…पढ़ें पूरी ख़बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जशपुर जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा-23 के प्रावधानों के तहत् जिला जशपुर अंतर्गत जनपद पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र का निर्धारण उपरांत अधिसूचना का प्रारंभिक प्रकाशन परिशिष्ट- एक में जारी किया है।
छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 की धारा 23 के साथ पठित छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम, 1995 के नियम 5 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में करते हुए कलेक्टर ने जशपुर जिले के निर्वाचन क्षेत्र कमांकों में विभाजित किया है। जिसके अनुसार जिले में कुल निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या 139 है। इनमें मनोरा में कुल निर्वाचन क्षेत्र 12, जशपुर में 14, दुलदुला में 10, कुनकुरी में 16, फरसाबहार में 22, पत्थलगांव में 25, कांसाबेल में 15 एवं बगीचा में 25 निर्वाचन क्षेत्र हैं। जारी प्रारंभिक प्रकाशन की सूची जिले के एसडीएम, तहसीलदार एवं जनपद पंचायत कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है जिससे अवलोकन किया जा सकता है। निर्वाचन क्षेत्र का कोई भी वयस्क निवासी, निर्वाचन क्षेत्र के संबंध में कोई आपत्ति 04 नवम्बर 2024 तक कलेक्टर को लिखित में प्रस्तुत कर सकेगा। निर्धारित समय-सीमा में प्राप्त आपत्तियों-सुझावों पर विचार कर तत्पश्चात् अंतिम विनिश्चय प्रकाशित किया जायेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School