नाबालिग आदिवासी बालिका हुई सामुहिक दुष्कर्म का शिकार…पढ़ें पूरी ख़बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिले के विकासखण्ड पत्थलगांव अन्तर्गत ग्रामपंचायत पालीडीह से एक 15 वर्षीय आदिवासी नाबालिक बालिका से सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां अपराध घटित करने वाले सभी आरोपी भी नाबालिक बताए जा रहे हैं ।

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पत्थलगांव शहर से लगे पालीडीह ग्राम पंचायत में 15/11/2024 को नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था , जिसके दौरान लगभग रात्रि 2 बजे कुछ नाबालिक लड़कों को कथित तौर पर एक लड़की और एक लड़का प्रेमी जोड़ा पुलिया के समीप खेत में मिले, इसके बाद लगभग 5 नाबालिक लड़के जो खेत के बगल वाले रास्ते से गुजर रहे थे उनके द्वारा उन दोनों के पास पहुंचकर खेत में क्या कर रहे हो कहते हुए दोनों को परेशान करने लगे और उनका मोबाइल छीन लिया और धमकाते हुए प्रेमी लड़के के सामने ही 5 नाबालिक लड़कों द्वारा गैंग रेप की घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है।

जब गांव के सरपंच, उपसरपंच और गांव के वरिष्ठ जनों को मामले की जानकारी मिली तो मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत उसी समय एक आरोपी को पकड़ के पुलिस को इसकी जानकारी देते हुए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

नाबालिक आरोपियों की उम्र 12 से 16 साल तक की बताई जा रही है, फिलहाल पुलिस के समक्ष मामला संज्ञान में आने के पश्चात पुलिस द्वारा सामूहिक दुष्कर्म से संबंधित पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

सामुहिक दुष्कर्म के इस मामले पर पुलिस संज्ञान में लेकर तत्परता के साथ पीड़िता की शिकायत उपरांत एफआईआर दर्ज किए जाने एवं आरोपियों को पकड़ने की बात कह रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School