???? 29 लाख कैस, 128 मोबाइल व कई लग्ज़री कारें जप्त ????
उड़िसा के नुआपड़ा जिले के खरियाररोड स्थित चालमुड़ा में पुलिस ने अब तक के सबसे बड़े जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया है , इस छापेमारी में 84 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 64 छत्तीसगढ़ के निवासी हैं । पुलिस ने मौके से 29 लाख रुपए नकद, 128 मोबाइल, कई लक्जरी कारें और बाइक जब्त की हैं ।

ज्ञातव्य हो पकड़े गए जुआरियों में उड़िसा के अलावा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों जैसे महासमुंद, रायपुर, पिथौरा, सरायपाली, बसना और बागबाहरा से लोग शामिल थे, गिरफ्तार किए गए लोगों में से कुछ बड़े नाम भी सामने आ रहे हैं, जिनमें महासमुंद के एक चर्चित चेहरा और एक विधायक प्रतिनिधि का नाम चर्चा में है । खरियाररोड पुलिस ने सभी 84 गिरफ्तार जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है, हालांकि प्रेस वार्ता के दौरान सभी के चेहरे ढके हुए थे और किसी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया ।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी संदिग्धों की गहराई से पूछताछ की जाएगी । पुलिस की रेड में 29 लाख रुपए नकद के साथ-साथ 128 मोबाइल फोन, कई लग्जरी कारें और बाइक बरामद हुई हैं । इससे साफ है कि यह जुआ अड्डा अत्यधिक संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा था । यह छापेमारी उड़िसा पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है ।








