छत्तीसगढ़ के शिमला पण्ड्रापाठ में मितानिन बहनें हुईं सम्मानित..पढ़ें पूरी ख़बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

(संवाददाता – राजेश कुमार यादव) – जशपुर जिले के विकासखण्ड मुख्यालय बगीचा अंतर्गत ग्राम पंचायत पंण्ड्रापाठ में आयोजित मितानिन सम्मान समारोह में पाठक्षेत्र में कार्यरत मितानिन बहनों का शाल व श्रीफल देकर सम्मान किया गया !
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच एवं उप सरपंच साथ ही पंचायत स्तर के अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा मितानिन बहनों को साल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया !
इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच ने अपने उद्बोधन में कहा कि गांव में मितानिनों की महत्वपूर्ण भूमिका है और हमें खुशी है कि हमारे क्षेत्र की मंशा अनुरूप वे अपना कार्य अच्छे से निभा रहीं हैं।
कार्यक्रम में मितानिनों की अध्यक्ष ने मितानिनों की भूमिका, मितानिन कल्याण कोष एवं मितानिन दिवस क्यों मनाया जाता है पर प्रकाश डाला ।

Oplus_131072

इस दौरान मितानिनों के साथ सचिव, सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School