महेंद्र सिंह धोनी के भाई नरेन्द्र सिंह धोनी का जशपुर प्रवास मौक़ा है नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता के फायनल मैच का और भी कई हस्तियां होंगी शामिल..पढ़ें पूरी ख़बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Oplus_131072

युथ स्पोर्ट्स क्लब जशपुर के बैनर तले आयोजित जिलास्तरीय नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता अपने अंतिम पड़ाव की ओर अग्रसर है ! प्रतियोगिता में भागीदारी सुनिश्चित कराते हुए क्षेत्र के कई धुरंधर क्रिकेटरों ने अपने कलात्मक खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों के दिलों दिमाग में क्रिकेट खेल के प्रति एक खाश जगह बना दिया है जो भविष्य के जशपुरिया क्रिकेटरों के राह आसान करेगी !
Oplus_131072

बहरहाल जिलास्तरीय नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता का द्वितीय चरण प्रारंभ हो चुका है और प्रतियोगिता स्थल पर मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद थे जशपुर राजघराने के चश्मों चराग, जशपुरिया जवां दिलों की धड़कन, हर दिल अज़ीज़, आने वाले वक्त में जशपुर रियासत की बागडोर जिनके जिम्मे होगी मृदुभाषी मिलनसार युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव जिन्होंने मैदान में उतरकर खिलाड़ियों की पहचान जानी साथ ही हाथ मिलाकर उनका हौसला अफजाई किया के वे मैदान में अपना १००% प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल और अपने भविष्य को जीतें !
Oplus_131072

प्रतियोगिता के द्वितीय चरण का पहला मैच “निचघाट इलेवन” विरुद्ध “चाचा इलेवन” के बीच खेला गया जिसमें “चाचा इलेवन” के खिलाड़ियों ने शानदार क्रिकेट का प्रदर्शन करते हुए “निचघाट इलेवन” को हराकर सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी उपस्थिति पक्की कर ली !
वहीं प्रतियोगिता के द्वितीय चरण का दुसरा मैच जशपुर क्रिकेट के जनक कहे जाने वाले जिले की प्रसिद्ध क्रिकेट टीम “यंग तिरंगा क्लब” विरुद्ध “सट्टा विनर क्लब” के बीच जिसमें दोनों ही टीमों का प्रदर्शन जबरजस्त रहा पर विजयश्री प्राप्त हुई “सट्टा विनर क्लब” को, जिसके साथ ही उन्होंने सेमिफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली !
जिसके पश्चात प्रारंभ हुआ सेमिफाइनल का “रण” जिसका गवाह बना जशपुर का रणजीता स्टेडियम !
Oplus_131072

सट्टा विनर क्लब और चाचा इलेवन के बीच सेमिफाइनल का पहला मुकाबला खेला गया, पहले बल्लेबाजी करते हुए चाचा इलेवन के खिलाड़ियों ने 10 ओवरों में 8 विकेट खोकर कुल 75 रन अर्जित किए, जिसके जवाब में सट्टा विनर क्लब के ओपनर बल्लेबाजों कादम्बी और खुंटिया ने जबरजस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए स्टेडियम के चारों ओर चौकों छक्कों की बरसात कर दी और मैच के 5 वें ओवर में ही 76 रन अर्जित कर फायनल में प्रवेश कर लिया !
सेमिफाइनल के मैन ऑफ द मैच बने खुंटिया जिन्होंने धुंवाधार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 23 गेंदों में 53 रन बनाकर अपने टीम को विजेता बनाया !
बहरहाल जिलास्तरीय नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता जिसके आयोजक हैं युथ स्पोर्ट्स क्लब जशपुर के नौजवान जिन्होंने अपने अथक प्रयास और परिश्रम के दम पर प्रतियोगिता को उसके अंतिम पड़ाव तक पहुंचाया है, जिसके लिए युथ स्पोर्ट्स क्लब के सभी सदस्य प्रशंसा के पात्र हैं !
Oplus_131072

और हां कल यानी 30 नवम्बर का दिन जशपुर क्रिकेट के इतिहास के लिए खास होने वाला है क्योंकि नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता का कल फायनल मैच होना है जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद होंगे भारतीय क्रिकेट के कोहिनूर कहे जाने वाले, दुनियां भर में मौजूद क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में राज करने वाले, भारतीय क्रिकेट के पुर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बड़े भाई नरेन्द्र सिंह धोनी और उनके साथ ही मंचस्थ रहेंगी छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय जी !
Oplus_131072

साफ शब्दों में यदि कहा जाय तो कल का दिन जशपुर क्रिकेट जगत के लिए बहुत ही खास और शानदार होने वाला है शायद इसीलिए आयोजन समिति ने जिले भर के क्रिकेट प्रेमियों का कल आव्हान किया है कि वे जशपुर की शान “रणजीता स्टेडियम” पधारें और नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता के फायनल मैच को यादगार और ऐतिहासिक बनाने में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें !

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School