सशस्त्र सेना झण्डा दिवस…पढ़ें पूरी ख़बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

✒️देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वाेत्तम बलिदान करने वाले अमर वीर शहीदों और सैनिकों को सम्मानित करने के लिए प्रति वर्ष 07 दिसम्बर को “सशस्त्र सेना झण्डा दिवस‘‘ मनाया जाता है।

कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड जशपुर श्री रोहित व्यास ने जिला के सभी सशस्त्र सेना के सेवारत जवानों, भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों का “सशस्त्र सेना झण्डा दिवस‘‘ अवसर पर हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा है कि हमारी सेना देश का विश्वास, गौरव और प्रेरणा हैं। हमारी सशस्त्र सेना ने देश की सीमाओं की रक्षा, आतंकवाद का सामना एवं प्राकृतिक आपदाओं में अपने वीरता, समर्पण एवं सेवा भाव से अनूठी मिसाल कायम की है जिसके लिए समस्त देशवासी कृतज्ञता व्यक्त करते है। अपने सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों के प्रति आदर व्यक्त करने के लिए सशस्त्र सेना झण्डा दिवस हमारे लिए एक अवसर है।

जशपुर जिलाधीश महोदय ने अपनी अंतिम पंक्तियों में जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि इस अवसर पर अधिक से अधिक अंशदान देकर अपने वीर सपूतों के प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त करे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School