पंचायत के कई वार्डों में पेयजल समस्या, पंचायत पदाधिकारियों पर उठ रहे सवाल…पढ़ें पूरी ख़बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

✍️जशपुर जिले के विकासखण्ड मुख्यालय बगीचा अंतर्गत ग्राम पंचायत सन्ना के कई वार्डों में पेयजल आपूर्ति की समस्या पुनः महिनों से ठप्प पड़ी हुई है !
ग्रामीणों के अनुसार सन्ना के यात्री वाहन विराम स्थल में स्थित पुरानी पानी टंकी से पेयजल की आपूर्ति महिनों से ठप्प पड़ी हुई है !
ज्ञातव्य हो उक्त पानी टंकी से ग्राम पंचायत सन्ना के कई वार्डों में पेयजल की सप्लाई होती है और इसके रख रखाव की सम्पूर्ण जिम्मेदारी ग्राम पंचायत सन्ना के कर्मियों की है ! ग्रामीणों ने आगे बताया कि बस स्टैंड स्थित पानी टंकी जिससे ग्राम पंचायत सन्ना के कई वार्डों में पेयजल आपूर्ति होती थी, विगत कई महीनों से पंचायत कर्मियों के लापरवाही का शिकार हो रहा है हफ्तों महिनों में कभी कभार पेयजल की आपूर्ति होती है, जिम्मेदार कर्मियों से निवेदन करने पर कई प्रकार के कारण बताए जाते हैं !
ग्रामीणों के कथन अनुसार अबकी बार पंचायत चुनावों में सन्ना के पेयजल आपूर्ति के साथ गली कुचों में पक्की सड़क निर्माण, पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता बस स्टैंड चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण प्रमुख मुद्दे होंगे !

oplus_48
Oplus_131072

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School