अधुरे सपनों का साकार करने का सुनहरा अवसर…पढ़ें पूरी ख़बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जशपुर पुलिस कप्तान महोदय कर-कमलों से एक बार पुनः जिले के गरीब तबके को अप्रत्याशित ख़ुशी देने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है, ज्ञातव्य हो कि सिटी कोतवाली थाना जशपुर में लावारिस पड़े दोपहिया वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया प्रारंभ है !

Oplus_131072

कोतवाली थाना जशपुर में कुल 212 दोपहिया वाहन लावारिस पड़े हुए थे जिनमें 192 वाहन नीलामी प्रक्रिया से गुज़रकर अपने स्वामित्व को प्राप्त कर चुके हैं, बाकी बचे कुल 20 नग दोपहिया वाहनों की नीलामी प्रक्रिया के लिए पुनः न्यायालय अनुविभागीय दंडाधिकारी महोदय के द्वारा नीलामी संबंधी इश्तिहार जारी किया गया है !
उक्त नीलामी संबंधी सारी जानकारियां इश्तिहार में दी गई हैं !
जिले में निवासरत गरीब तबके के दोपहिया वाहन स्वामी बनने के ख्वाब को हकीकत में बदलने का एक सुनहरा अवसर जिला पुलिस अधीक्षक महोदय एवं जिला प्रशासन के द्वारा दिया जा रहा है, तो जो भी पाठक बंधु नई दोपहिया वाहन खरीदने में असमर्थ हैं वे इस नीलामी प्रक्रिया में भाग लें और अपने दोपहिया वाहन स्वामी बनने के सपने को साकार करें !

Oplus_131072

✍️ ब्लॉक संवाददाता चन्द्रभान यादव

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School