जशपुर के समस्त विकासखण्डो में मतदान दलों को दिया जा रहा प्रशिक्षण..कैसे पढ़ें पूरी ख़बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

???????? जिला जशपुर ????????

✒️कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया रहा है। मनोरा विकासखंड,स्वामी आत्मानंद स्कूल जशपुर में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतदान दलों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इसी प्रकार पत्थलगांव विकासखंड, कुनकुरी विकासखंड, फरसाबहार विकासखंड, बगीचा विकासखंड में मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मतदान की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी जा रही है। मास्टर ट्रेनर द्वारा निर्वाचन के नियम, प्रक्रिया, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी 1 मतदान अधिकारी 2 और मतदान अधिकारी 3 के कार्यों को विस्तार से बताया जा रहा है ‌

Oplus_131072

मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान अधिकारियों को निर्वाचन के नियमों के संबंध में जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण विशेष रूप से अधिकारियों को निर्वाचन की प्रक्रिया को सही और निष्पक्ष चुनाव संपादित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ।
मतदान अधिकारी चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं को समझने और लागू करने में सक्षम होते हैं। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी,और निष्पक्ष हो सके।
मतदान अधिकारी का प्रशिक्षण मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर आधारित होता है।
मतदान अधिकारी को निर्वाचन के प्रत्येक चरण के बारे में बताया जाता है, जैसे नामांकन, मतदान, मतगणना और परिणाम की घोषणा।

Oplus_131072

अधिकारियों को मतदाता सूची की जाँच करने की प्रक्रिया के बारे में बताया जाता है। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि मतदान केंद्र पर सही मतदाता उपस्थित हैं और उनका नाम सूची में दर्ज है। मतदान कक्ष की सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने के लिए मतदान अधिकारियों को मार्गदर्शन दिया जाता है। उन्हें यह भी बताया जाता है कि मतदाताओं को शांतिपूर्वक मतदान करवाना सुनिश्चित करें। मतदान अधिकारी को चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की शिकायतों का समाधान करना भी रहता है।

Oplus_131072

मतदान प्रक्रिया की निगरानी मतदान अधिकारी को यह बताया जाता है कि वह मतदान केंद्र पर होने वाली सभी गतिविधियों की निगरानी करें, ताकि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हो।
मतदान अधिकारियों को निर्वाचन संबंधित कानून, नियम और निर्देशों के बारे में पूरी जानकारी दी जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School