बाबा भगवान राम ट्रस्ट द्वारा संचालित “चक्षु अभियान” पुनः प्रारंभ…पढ़ें पूरी ख़बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिला जशपुर

✒️बाबा भगवानराम ट्रस्ट ब्रम्हनिष्ठालय सोगड़ा के वर्तमान अध्यक्ष पूज्य पूज्यपाद गुरूपद संभव राम जी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के वृद्ध जनों आदि के लिए प्रारंभ कराये गये चक्षु अभियान के अंतर्गत किये जाने वाले नेत्र चिकित्सा शिविर का इस वर्ष का प्रथम शिविर रविवार दिनांक 12.01. 2025 को ग्राम पैकू विकाखण्ड जशपुर जिला- जशपुर के माध्यमिक शाला में आयोजित किया गया।

Oplus_131072

इस शिविर में कुल 468 मरीजों को चिकित्सा सुविधा प्रदान की गयी। जिनमें 266 मरीजों का नेत्र परीक्षण कर 190 मरीजों को ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क पावर वाले चश्में वितरित किये गये वही अन्य रोगों के 201 मरीजों का परीक्षणोपरांत निःशुल्क दवाईयां भी प्रदान की गयी।

Oplus_131072

शिविर में लगभग 75 मरीजो का ब्लड शुगर आदि की भी जांच की गयी। मरीजों का नेत्र परीक्षण श्रीमती सविता नन्दे जशपुर एवं श्री सुनील एक्का, गुमला द्वारा किया गया।

Oplus_131072

अन्य रोगों के लिए डॉ राजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक जशपुर ने अपनी सेवायें प्रदान की।

Oplus_131072

शिविर का शुभांरभ प्रातः 10.30 बजे ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं ट्रस्ट के वर्तमान अध्यक्ष पूज्यपाद गुरूपद संभव राम के चित्र पर पूजन आरती पश्चात नारियल फोड़कर किय गया। तत्पश्चात मरीजो का परीक्षण प्रांरभ हुआ जो साय 4.30 तक चलता रहा। शिविर में ग्राम पैकू के आस-पास के ग्रामों सारडीह, झिलिंग, किलिंग पतराटोली, रातामाटी आदि से आए मरीज उपस्थित थे। इस शिविर में ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद वृद्धजनों के बीच कम्बल का भी वितरण किया गया।

Oplus_131072

शिविर को सफल बनाने में श्री प्रवीण कुमार सिन्हा, संकुल समन्वयक, जशपुर श्री कमल दूबे लेखापाल सर्वशिक्षा अभियान जशपुर श्री विरेन्द्र सिन्हा, सहायक कार्यक्रम समन्वयक, सर्व शिक्षा अभियान जशपुर श्री सत्यम सिंह नायक, संकुल समन्वयक, जशपुर श्रीमती ललिता भगत प्रधान पाठक माध्यमिक शाला पैंक के साथ-साथ श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा गुमला के श्री अजय प्रसाद, आश्रम कुमार, संजय महापात्र, अजय सिन्हा, कृष्ण कुमार गुप्ता, मोहन जी. मुन्ना जी. एवं गम्हरिया आश्रम के सत्येन्द्र सिंह (मामा) संतोष मिश्र, संजय अखौरी, अखिलेश यादव, शंकर यादव, वेद प्रकाश तिवारी, आकाश उरांव, आशीष उरांव, प्रवीन्द्र कुमार सिंन्हा, सौम्या अखौरी आदि का विशेष योगदान रहा।

Oplus_131072

इसी क्रम में ट्रस्ट का अगला शिविर दिनांक 19.01.2025 को शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला अलोरी विकासखण्ड मनोरा जिला जशपुर में प्रस्तावित है।

Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School