✒️ जशपुर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू ने जिला जशपुर के सन्ना तहसील अंतर्गत 12 ग्रामों के वी.एल.ई. को कृषक पंजीयन कार्य में रूचि नहीं लेने एवं कृषक पंजीयन के कार्य में संतोषजनक प्रगति नहीं होने की वजह से कारण बताओं नोटिस जारी कर 02 दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं ।

जिनमें सन्ना तहसील के ग्राम पंचायत लोरो के कीविल साय, ग्राम पंचायत मरंगी के अनिल यादव, ग्राम पंचायत लरंगा के शिवनारायण यादव, ग्राम पंचायत पण्ड्रारापाठ के उमेश साहू, ग्राम पंचायत महुआ के मुकेश यादव, ग्राम पंचायत महनई के उदय यादव, ग्राम पंचायत कोपा के रामनारायण यादव, ग्राम पंचायत कवई के अल्ताफ हुसैन, ग्राम पंचायत खखरा के राजेश यादव, ग्राम पंचायत डुमरकोना की लीलावती यादव, ग्राम पंचायत बेड़ेकोना के गोलेन साय तथा ग्राम पंचायत बहोरा एवं ग्राम पंचायत भादू के कृष्ण राम शामिल है ।

अपर कलेक्टर के द्वारा जारी नोटिस के अनुसार इस कृत्य को शासन के अति महत्वपूर्ण योजना एवं शासकीय कार्य के प्रति घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता मानते हुए 02 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत नहीं करने अथवा संतोषप्रद जवाब नहीं होने की स्थिति में उनका लायसेंस सस्पेंड करने की कार्यवाही की जावेगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं वी.एल.ई. की होगी ।








