विवादित पोस्ट ने पकड़ा तूल पुर्व विधायक यूडी मिंज पर राजद्रोह के तहत मामला दर्ज करने की मांग..पढ़ें पूरी ख़बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

✒️भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास ने बयान जारी करते हुए कहा कि पुर्व विधायक यूडी मिंज के सोशल मीडिया में जो पोस्ट है वो गद्दारी तथा सेना का मनोबल तोड़ने वाला पोस्ट है, जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ! पहलगाम में हुए सैलानियों पर हमले के बाद से पूरा देश आक्रोशित है, ऐसे में अपने सोशल मीडिया हैंडल से भारत -पाक युद्ध में देश की हार तय करते हुए कायरता पूर्ण पोस्ट शेयर किया है जो कि कांग्रेस पार्टी के मूल चरित्र को प्रदर्शित करता है और ये पहला मौका नहीं है इसके पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत माँगकर देश को राष्ट्रीय पटल पर अपमानित करने का काम कांग्रेसी नेताओ ने किया था जिसे राष्ट्र नहीं भुला है! पहलगाम टेरर अटैक में छत्तीसगढ़ ने दिनेश मिरानिया के रूप में अपना लाल खोया है जिसे लेकर प्रदेश में जनता की सेना की तरफ़ टकटकी लगाकर देख रही इस गमगीन स्थिति में युद्ध के पूर्व परिणाम अपने देश के ख़िलाफ़ देने वाला एक गद्दार ही हो सकता है अतः पूर्व विधायक मिंज के ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाही की जाए !

Oplus_131072

इधर गौरी शंकर श्रीवास के ट्वीट करने के बाद पोस्ट तेज़ी से वायरल होने लगा जिसके बाद पूर्व विधायक यूडी मिंज ने आज शाम फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था जिसके चलते उनके अकाउंट से किसी ने पोस्ट कर दिया ।लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि श्री मिंज का ये विवादित पोस्ट एक दिन पुराना है जिस पर विवाद की स्थित निर्मित होने के बाद उन्होंने हैक होने का सहारा लिया !

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School