आकाशीय बिजली से हुई पांच मौतें…पढ़ें पूरी ख़बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

✍️जशपुर जिले के पाठ क्षेत्र में दो दिनों से मौसम ने रौद्र रूप धारण किया हुआ है, 29 मई को मुसलाधार बारिश और ओलावृष्टि के बाद, आज फिर से आकाशीय बिजली की मार से पांच बेजुबानों की मौत हो गई है !
प्राप्त जानकारी के अनुसार बगीचा विकासखंड के पण्ड्रापाठ क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना घटित हुई है ।
पाठ क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के दरमियान आकाशीय बिजली गिरने से एक ही स्थान पर चर रही पांच भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई है।
यह घटना ग्राम पंचायत पण्ड्रापाठ के आश्रित ग्राम नावापारा के चारागाह क्षेत्र में घटित हुई जहां किसान अपनी मवेशियों को चराने के लिए ले गए थे।

Oplus_131072

अचानक मौसम बिगड़ने और तेज गरज के साथ बिजली गिरने से यह हादसा हुआ, आकाशीय आफ़त सीधे भैंसों के झुंड पर गिरी, जिससे मौके पर ही पांच भैंसों की जान चली गई।

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School