एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मनोरा में अतिथि शिक्षक नियुक्ति करने हेतु दावा-आपत्ति…पढ़ें पूरी ख़बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जशपुर

✍️जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समित के द्वारा शिक्षण सत्र 2025-26 हेतु एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में विभिन्न पदों के लिए मेरिट आधारित भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी किया गया था, एवं विज्ञप्ति 28 जुलाई 2025 के द्वारा शुद्धि पत्र जारी किया गया है !
विज्ञप्ति के अनुसार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मनोरा में प्राप्त आवेदन पत्रों का विषयवार पात्र व अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई है !
टी. जी. टी. संस्कृत के पद पर नियमित शिक्षक की पदस्थापना होने के कारण जारी विज्ञप्ति में से टी. जी. टी. संस्कृत हेतु प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया गया है ! पात्र व अपात्र की सूची में जिन अभ्यर्थियों को कोई आपत्ति हो तो वे अपना लिखित अभ्यावेदन दिनांक 12 सितम्बर 2025 तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मनोरा में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं, समयावधि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा !

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School