भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हिन्दू हृदय सम्राट प्रबल प्रताप सिंह जूदेव पहुंचे जुरुडांढ़, मृतक परिवारों से…पढ़ें पूरी ख़बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

🖋️जशपुर जिले के जुरूडाड, बगीचा में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में अरविंद केरकेट्टा (पिता टोबियस, 19 वर्ष), विपिन प्रजापति (पिता देवनारायण, 17 वर्ष), खिरोवती यादव (पिता हरीश, 32 वर्ष) एवं डमरूधर यादव (पिता पुश्तम, 50 वर्ष) की मृत्यु हो गई तथा अनेक लोग घायल हुए। यह घटना अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी ने जुरूडाड पहुँचकर मृतक परिवारों एवं घायलों से भेंट की, परिजनों को सांत्वना दी एवं अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। इस कठिन घड़ी में उन्होंने आश्वस्त किया कि भाजपा और सरकार हर संभव सहयोग पीड़ित परिवारों को प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी द्वारा मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता तथा घायलों के लिए ₹50,000 की राशि तत्काल उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है।

इस दौरान पीड़ित परिवारों ने दुख प्रकट करते हुए बताया कि अंतिम संस्कार के समय कांग्रेस नेताओं ने उन्हें भड़काने का प्रयास किया और शवों को सड़क पर लाकर ₹50 लाख दिलाने का प्रलोभन दिया। इस पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जूदेव ने कांग्रेस की कड़ी आलोचना करते हुए कहा –
“यह राजनीति का सबसे घृणित और अमानवीय चेहरा है। मृतक के शव पर राजनीति करना नीचता की पराकाष्ठा है। कांग्रेस पार्टी को इस कृत्य पर मृतक परिवारों और समाज से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि भाजपा परिवारजन के दुख में सहभागी है और हर जरूरत की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ी है।

इस दौरान प्रबल प्रताप सिंह जुदेव के साथ जशपुर भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा जी, बगीचा जनपद उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता जी, जिला पंचायत सदस्य गेंद बिहारी जी, संकर गुप्ता जी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रित्विक जैन, शुभम बंसल, अजय सोनी जी, भीतरघरा उसरपंच शिवा यादव, वरूण जैन, राजकिशोर जयसवाल, पवन सिंह, हरीश आरीक, बेनुधर यादव, दुर्गेश शर्मा, केशव यादव, आदि भी उपस्थित रहे।।

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School