महाकुल यादव समाज सेवा समिति छत्तीसगढ़ नियमावली “२०२५” का भव्य पाठन.. हजारों की संख्या में जुटे अनुयायी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

✍️छत्तीसगढ़ प्रदेश के जशपुर जिला मुख्यालय अंतर्गत विकास खंड बगीचा मंडल पुरंगा के आश्रित ग्राम गुरम्हाकोना में रविवार को साजिक नियमावली पाठन के उपलक्ष्य पर सामाजिक सामूहिक ग्रामीण जन सत्यनाराय व्रत कथा का आयोजन किया गया।

Oplus_16777216
Oplus_16777216
Oplus_16777216

जिसने प्रदेश कार्यकारणी सदस्य श्री आर.एस यादव, ब्लॉक कार्यकारणी सदस्य यदुमणी यादव मंडल उपाध्यक्ष तुड़ेश्वर यादव, मंडल सहकोषाध्यक्ष त्रिलोचन यादव, मंडल सचिव विपिन कुमार यादव तथा ग्राम समिति के उपाध्यक्ष श्री भीमों यादव, सचिव खगेश्वर यादव, महामंत्री मधुसूदन यादव, कोषाध्यक्ष जयंत यादव, कार्यालय प्रभारी- देवराज यादव, परमानंद यादव सहित वरिष्ठ समाज सेवी सहदेव राम यादव पटेल,रामेश्वर यादव, भुनेश्वर यादव, जोगेंद्र, दिनेश यादव रेंगले टीमेश्वर यादव सहित सैकड़ों की संख्या में महाकुल यादव समाज के समाज सेवी बंधु गण मातृशक्ति एवं युवा साथी गण उपस्थित रहे। महाकुल यादव समाज सेवा समिति छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य श्री आर.एस जी के द्वारा पढ़े जाने हेतु आमंत्रित किया गया।

Oplus_16777216
Oplus_16777216
Oplus_16777216

माननीय महोदय जी ने कथा में उपस्थित समाज बंधु माताएं, बहने एवं युवा साथियों का ग्राम के गरिमामय उपस्थित के लिए धन्यवाद देते हुए.. कहा कि आज के युवा पीढ़ी समाज और गांव के ही नहीं अपितु देश के कर्णधार हैं ऐसे में मैं प्रदेश सामाजिक नियमावली 2025 महाकुल यादव समाज छत्तीसगढ़ के पाठन के लिए समाज की प्रतिभा वान बेटी जो अपने उच्च शिक्षा के लिए बाहर बड़े शहरों में पढ़ाई करते हैं, ऐसे हमारे समाज की बेटी सुश्री प्रियंका यादव पिता श्री यदुमणि यादव जी की सुपुत्री को सामाजिक नियमवाली 2025 को पाठन करने के लिए आमंत्रित करता हूं। तथा सुश्री प्रियंका यादव के द्वारा सामाजिक नियमवाली को पढ़ा गया। उपस्थित समाज बंधु माताएं बहने एवं युवा साथियों द्वारा सुना गया।

Oplus_16777216

इस कड़ी में ग्राम समिति के उपाध्यक्ष श्री भीमो यादव जी ने नियमावली के विषय को चर्चा में लेते हुए प्रदेश स्तरीय साजिक नियमावली के सम्बन्ध में कोडासियां लैलूंगा जिला रायगढ़ में हुई प्रदेश स्तरीय महासभा 26/10/25 को बैठक को पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस प्रकार हमारा देश कानून से चलता है समाज भी नियमों से चलता है एवं समाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए सामाजिक नियमावली अति आवश्यक है। ग्राम के वरिष्ठ समाज सेवी श्री रामेश्वर यादव जी ने अपने उद्बोधन में सामाजिक नियमावली को सत प्रतिशत पालन करने हेतु समाज को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समाज के मुखिया हमारे हित के लिए निरन्तर अग्रसर है ऐसे में हमें भी समाज हित में बने नियमवली का पूर्णतः पालन कर समाज उत्थान में सहभागिता निभाना होगा।

Oplus_16777216

अंत में ग्राम सचिव श्री खगेश्वर यादव जी द्वारा युक्त कार्यक्रम की महत्ता को बताते हुए ग्राम के सभी समाज बंधुओं मातृ शक्ति भाई बहन युवा साथी गण से नियमावली को पूरे सच्चे निष्ठा एवं पूरी ईमानदारी से पालन करना आवश्यक है, कहा कार्यक्रम को उक्त कार्यक्रम को सफ़ल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद देते हुए सभा समापन किया गया। तथा संस्कृति भजन कीर्तन भी किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School