जशपुर जिले के अंतिम ग्रां पं सारुढाब में अतिविशिष्ट पिछड़ी जनजाति कोरवा कुपोषित बच्चों गोद…पढ़ें पूरी ख़बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

छत्तीसगढ़ प्रदेश का किसी न किसी कारणवश हमेशा सुर्खियों में रहने वाला जिला जशपुर जहां की बुराइयां तो हमेशा जगजाहिर होती हैं, पर जिले में घटित होने वाली अच्छाईयों को कहीं दबा दिया जाता है ! बहरहाल आज हम आपको बताते हैं जशपुर जिले के विकासखण्ड मुख्यालय बगीचा के ग्राम पंचायत सारुढाब की एक सराहनीय पहल !
जनपद पंचायत बगीचा के अधिनस्थ ग्राम पंचायत सारूढाब जो जिले का अंतिम वनांचल ग्राम पंचायत है जिसके बाद सरगुजा जिले की सीमा प्रारंभ हो जाती हैं !

Oplus_16777216
Oplus_16777216

ज्ञातव्य हो ग्राम पंचायत सारुढाब में सुपोषित चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें ग्राम पंचायत सारूढाब के महिला बाल विकास के सुपरवाइजर एवं सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक तथा पंचायत पदाधिकारियों के द्वारा कुपोषित बच्चों को गोद लिया गया साथ ही ग्रामीण अंचल के दुधमुंहे बच्चों के लिए अन्नप्राशन कार्यक्रम का भी आयोजन रखा गया था ! क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्सति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
ग्राम पंचायत सारूढाब के उपस्थित सभी जन-प्रतिनिधियों के द्वारा कुपोषित बच्चों को अच्छे ख़ान पान एवं पौष्टिक आहार से यथा शीघ्र सुपोषित करने का संकल्प लिया गया है।
कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव उपस्थित समस्त पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा ग्राम पंचायत सारूढाब में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का अभार व्यक्त किया गया !

Oplus_16777216
Oplus_16777216

यदि साफ़ शब्दों में कहा जाय तो बुराइयां तो बहुत जल्द लोगों के कानों तक पहुंचतीं हैं पर हमें चाहिए प्रशासन के अच्छे कार्यों को भी लोगों के दिलों दिमाग तक पहुंचाएं 🙂

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School