“और सुनाएगा कृष का गाना”…जिले भर के पत्रकारों की आपात बैठक, कृपा शंकर मामले में निष्पक्ष जांच और कढ़ी क़ानूनी कार्यवाही की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

🖋️सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित विवादित वीडियो और ऑडियो के आधार पर प्रकाशित समाचारों के बाद भाजपा नेता कृपा शंकर भगत द्वारा पत्रकारों के विरुद्ध दर्ज कराई गई शिकायत ने जिले की सियासत और मीडिया जगत में हलचल बढ़ा दी है। इस घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए प्रेस क्लब जशपुर ने सर्किट हाउस में आपात बैठक आयोजित कर सामूहिक रूप से अपनी आपत्ति और पक्ष स्पष्ट किया।

बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मीडिया की भूमिका तथ्यों का संकलन कर उन्हें समाज और प्रशासन तक पहुंचाने की है। यदि किसी समाचार पर असहमति या आपत्ति हो, तो उसका समाधान वैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से किया जा सकता है। किंतु सीधे पत्रकारों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और पेशेवर दायित्वों को प्रभावित करने वाला कदम प्रतीत होता है। सदस्यों ने मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्याधारित जांच की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में यह मुद्दा भी उठाया गया कि वायरल ऑडियो-वीडियो में कथित रूप से आपत्तिजनक शब्दों और धमकी जैसे बयानों का उल्लेख है। साथ ही उरांव समाज को लेकर की गई टिप्पणी को सामाजिक संवेदनशीलता से जुड़ा विषय बताते हुए कहा गया कि इसकी वस्तुनिष्ठ जांच होनी चाहिए, ताकि वास्तविक तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सके और किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति समाप्त हो।

बैठक के उपरांत पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह से मिला और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर उचित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी स्पष्ट किया कि पत्रकार जिम्मेदार और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

बैठक में प्रेस क्लब अध्यक्ष विकास पाण्डेय, एन. नवीन ओझा, विक्रांत पाठक, राजेश पाण्डेय, अमानुल्ला मलिक, दीपक सिंह, तनवीर आलम, सुनील सिन्हा, संतोष बौधरी, सागर जोगी, रवींद्र थवाईत जी जैसे वरिष्ठ पत्रकारों के अलावा जिले भर के युवा पत्रकार मौजूद रहे !

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School