जशपुर विधायक पर कार्रवाई की मांग पर एकजुट इसाई समुदाय.. जशपुर के इतिहास में पहली बार दिखा प्रशासन का बल-प्रयोग… पढ़ें पूरी ख़बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

✍️प्रदेश भर में इन दिनों घटनाक्रमों की बाढ़-सी उतर आई है, शांति और अमन के लिए जाना जाने वाला जशपुर जिला भी जिसकी चपेट में आ चुका है ! ज्ञातव्य हो विगत दिनों जशपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायिका श्रीमती रायमुनी भगत के एक समुदाय विशेष की आस्था पर कथित टिप्पणी को लेकर जिले का माहौल कुछ हद तक असामान्य रूप में आ चुका है !

Oplus_131072

प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायिका महोदया के द्वारा विगत कुछ दिनों पहले आस्ता थाना क्षेत्र के ग्राम ढेंगनी में आयोजित एक कार्यक्रम में ईसाई धर्म और धर्मान्तरण को लेकर कुछ ऐसी विवादास्पद टिप्पणी की गई थी जिससे ईसाई धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है !
Oplus_131072

जिसको लेकर ईसाई समुदाय के अग्रणी बुद्धिजीवियों के द्वारा जिले भर के विभिन्न थानों में विधायिका के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की शिकायत पत्र दी गई हैं, परन्तु आज पर्यंत तक इस मामले में प्रशासन के द्वारा किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है जिससे ईसाई समुदाय के लोगों में एक आक्रोश सा पनप रहा है जिसकी झलक कल जिले के सड़कों पर नज़र आई !
Oplus_131072

हालांकि कल से पहले भी ईसाई समुदाय के आक्रोश की सुगबुगाहट राष्ट्रीय राजमार्ग पर 130 किलोमीटर मानव श्रृंखला के रूप में दिख चुकी है !
Oplus_131072

इसी कड़ी में इंसाफ़ की चाह लेकर प्रभु येशु मसीह के अनुयायियों ने दिनांक 25/10/2024 दिन शुक्रवार से न्याय पदयात्रा निकाली है जो आस्ता के अम्बाकोना से लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय जी के गृह ग्राम बगीया तक पहुंचेगी, जहां समुदाय विशेष के अग्रणी लोगों के द्वारा जशपुर विधायक पर कार्रवाई की मांग को लेकर सीएम कैंप में ज्ञापन सौंपी जाएगी !
Oplus_131072

ईसाई धर्मावलंबियों की न्याय पदयात्रा कल जिला मुख्यालय की सड़कों से गुजरती हुई जैसे ही लोरो घाटी तक पहुंची तो सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन के द्वारा बैरीकेडिंग करके पदयात्रियों को रोक दिया गया! इस दौरान जब पदयात्रियों के द्वारा बैरिकेड तोड़कर आगे जाने का प्रयास किया गया तब पुलिस प्रशासन के द्वारा बल प्रयोग के रुप में वाटर कैनन का प्रयोग किया गया जो जशपुर जिले के इतिहास में प्रथम बार हुआ !
Oplus_131072

Oplus_131072

प्रशासन और पदयात्रियों के बीच काफ़ी वक्त तक नोंक-झोंक चलती रही जिसके बाद पदयात्रियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर चक्काजाम कर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करना प्रारंभ कर दिया जहां जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शशि मोहन सिंह जी के अथक प्रयास और समझाइश के बाद लोरो घाट के माहौल में कुछ नमी नजर आई !
Oplus_131072

बहरहाल ईसाई धर्मावलंबियों की मांग पर शासन प्रशासन को गहन चिंतन करने की आवश्यकता है साथ ही ऐसे विकल्प की तलाश करनी होगी जिससे जिले के सामाजिक सौहार्द में किसी प्रकार की कटुता ना पनपने पाए !
Oplus_131072

बहरहाल ख़बर लिखे जाने तक न्याय पदयात्रा कुनकुरी नगर को पार करते हुए बगीया की ओर अग्रसर है सुत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य मार्ग में इस नदी के करीब प्रशासन के द्वारा पदयात्रियों को रोकने के ध्येय से बैरिकेडिंग की गई है अब आगे क्या होगा या होना है ये भविष्य के अधर में है
Oplus_131072

Oplus_131072

Leave a Comment

और पढ़ें

Best Flying School