जशपुर, बगीचा, पण्ड्रापाठ
जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत पंडरापाठ में आज साप्ताहिक बाजार की नीलामी ने जबरदस्त रोमांच पैदा कर दिया। पंचायत भवन में हुई इस नीलामी में स्थानीय लोगों का उत्साह ऐसा था कि शुरुआती सरकारी बोली 39,000 रुपये से सीधी छलांग लगाकर 1,06,000 रुपये तक पहुंच गई—माहौल पूरी तरह गरमा गया!
आखिरकार बाज़ी मारी वार्ड क्रमांक 13 के पूर्व पंच और भाजपा मंडल पंडरापाठ पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष भानु प्रसाद यादव ने, जिन्होंने सबसे ऊंची बोली लगाकर इस साल का बाजार ठेका अपने नाम कर लिया।
भानु प्रसाद यादव सिर्फ एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि बाजार संचालन के अनुभवी खिलाड़ी माने जाते हैं। यही वजह है कि स्थानीय लोगों और पंचायत प्रशासन को उनसे काफी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में बाजार का संचालन और अधिक व्यवस्थित होगा और क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
इस अहम मौके पर सरपंच शंकर कोरवा और सचिव गणेश यादव की मौजूदगी में पूरी नीलामी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की भारी उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी महत्वपूर्ण बना दिया।
👉 साफ है—पंडरापाठ का बाजार इस साल सिर्फ व्यापार का केंद्र नहीं, बल्कि विकास की नई कहानी लिखने जा रहा है!








