जशपुर
✍️क्षत्रिय करणी सेना की जशपुर जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष सतेंद्र सिंह के नेतृत्व एवं जिला युवा प्रकोष्ठ के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, विस्तार और समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीर एवं सार्थक चर्चा की गई।
बैठक में संगठन की कार्यप्रगति की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव रखे। विशेष रूप से नारी शक्ति के सशक्तिकरण, युवाओं की शिक्षा, रोजगार और बेहतर भविष्य से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए संगठन की भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
जिला टीम की एकजुटता और सक्रियता की सराहना करते हुए प्रदेश सह सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी प्रवीण सिंह ने कहा कि समाज और संगठन को मजबूत बनाने के लिए जशपुर की टीम जिस ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य कर रही है, वह सराहनीय और प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि समाजहित के सकारात्मक प्रयासों में प्रदेश स्तर से हरसंभव सहयोग और मार्गदर्शन लगातार मिलता रहेगा।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने, समाज के लोगों को एकजुट करने तथा नारी शक्ति और युवा शक्ति को संगठन की मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
प्रवीण सिंह ने कहा कि मजबूत संगठन और संगठित समाज ही आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य की नींव रख सकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समाजहित में एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक के समापन पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समाजहित एवं संगठन विस्तार के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।






