जशपुर
✍️जशपुर विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव की व्होटींग के बीच शुरुआती रुझानों ने चुनावी माहौल को बेहद रोमांचक बना दिया है। सामने आ रहे शुरुआती रुझानों के मुताबिक प्रत्याशी प्रियांशु केशरी करीब 1500 वोटों की बढ़त बनाए हुए बताए जा रहे हैं। बढ़त की खबर सामने आते ही उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
व्होटींग के शुरुआती दौर में ही प्रियांशु केशरी की बढ़त ने मुकाबले को और दिलचस्प कर दिया है। जैसे-जैसे व्होटींग के राउंड आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे चुनावी तस्वीर भी बदलती नजर आ रही है। यही वजह है कि हर नए रुझान पर प्रत्याशियों और समर्थकों की नजरें टिकी हुई हैं।
सियासी गलियारों से लेकर चौक-चौराहों तक प्रियांशु केशरी की बढ़त चर्चा का विषय बनी हुई है।

करीब 1500 वोटों की शुरुआती बढ़त की खबर ने प्रियांशु केशरी के समर्थकों में जोश भर दिया है। समर्थकों के बीच जीत को लेकर चर्चाएं तेज हैं, वहीं दूसरी ओर सभी की नजरें आने वाले व्होटींग रुझानों पर टिकी हुई हैं।
हालांकि, ये अभी शुरुआती रुझान हैं और अंतिम परिणाम नहीं। व्होटींग पूरी होने और अंतिम दिनों के आंकड़े सामने आने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी। ऐसे में जशपुर विधानसभा अध्यक्ष पद के इस मुकाबले में आने वाले रुझान बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

जशपुर विधानसभा | प्रत्याशी—प्रियांशु केशरी | शुरुआती बढ़त—लगभग 1500 वोट
रुझानों में बढ़त… समर्थकों में जोश!
मुकाबला जारी… हर राउंड पर बढ़ रहा रोमांच!
अब नजरें अगले रुझानों और अंतिम परिणाम पर।









