जशपुर/सन्ना
✍️पुलिस विभाग में अपनी अलग पहचान रखने वाले, मिलनसार स्वभाव और तेज-तर्रार कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले हेड कांस्टेबल प्रदीप लकड़ा का आज जन्मदिन है। इस खास अवसर पर उन्हें परिजनों, मित्रों, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों की ओर से बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है।
प्रदीप लकड़ा वर्तमान में जशपुर जिले के सन्ना थाना अंतर्गत सोनक्यारी पुलिस चौकी में हेड कांस्टेबल के पद पर पदस्थ हैं। पुलिस विभाग में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ ही वे अपने सरल, सहज और मिलनसार व्यवहार के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी तेज-तर्रार कार्यशैली और लोगों के साथ आत्मीय व्यवहार उन्हें एक अलग पहचान दिलाता है।
वर्दी के साथ अनुशासन, कर्तव्य के प्रति समर्पण और आम लोगों के साथ मधुर व्यवहार पुलिस सेवा की महत्वपूर्ण पहचान माने जाते हैं। प्रदीप लकड़ा के जन्मदिन के अवसर पर उनके चाहने वालों ने उनके स्वस्थ, सुखी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से भी उन्हें जन्मदिन की बधाइयां मिल रही हैं। शुभचिंतकों ने कामना की है कि वे इसी ऊर्जा, उत्साह और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहें।
“हल्लाबोल छत्तीसगढ़ न्यूज़” परिवार की ओर से हेड कांस्टेबल प्रदीप लकड़ा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जीवन में अपार खुशियां प्रदान करें।
न शोहरत की ख्वाहिश, न दौलत का अरमान हो,
आपकी पहचान हमेशा आपके अच्छे काम से हो।
खुशियों से महकता रहे जीवन का हर पल,
प्रदीप लकड़ा साहब, आपका हर दिन बेमिसाल हो।
जन्मदिन मुबारक हो प्रदीप लकड़ा साहब! 🌹









